Related Articles
पटना पाइलट्स ने भागलपुर बुल्स को 2 विकेट से हराया
मैन ऑफ़ द मैच बने समर कादरी पटना। बिहार क्रिकेट लीग में पटना पाइलट्स की टीम ने आज भागलपुर बुल्स को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर ली है।इस मुकाबले में पटना पाइलट्स के समर कादरी (4 ओवर, 25 रन, 2 विकेट) को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।इससे पहले लीग […]
बेतिया से सविता सिंह नेपाली उतरी चुनावी मैदान में
बेतिया. बिहार में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है. नामांकन का दौर भी शुरू हो गया है. इसके साथ ही नेता और विभिन्न राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं. कोरोनाकाल में हो रहे इस चुनाव में जाति, धर्म, विकास, रोजगार जैसे तमाम मुद्दे हैं, जिनके आधार पर राजनीतिक दल […]
हम घरों में हरियाली बढ़ाने के बारे में नियमित विचार करें : मोहन भागवत
पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख बुधवार को यहां पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए आह्वान किया कि हम घरों में हरियाली बढ़ाने के बारे में नियमित विचार करें। उन्होंने छोटे-छोटे गमलों में भी पौधें लगाने की अपील की।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को यहां संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ दो बैठक कीं। […]



पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुप्तेश्वर ने शनिवार की दोपहर मुलाकात की। 12.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू कार्यालय में वे नीतीश से मिलने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़क सकते हैं। इस बीच चर्चा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की भी चल रही है। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस (स्वैछिक सेवानिवृत्ति) लिया था। इसके पहले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। गुप्तेश्वर पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा था कि बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। वे अपने इलाके से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। अगर वे मुझे राजनीति में देखना चाहते हैं तो मैं ऐसा कर सकता हूं। यह पूरी तरह जनता का फैसला होगा। गुप्तेश्वर पहले ही कह चुके हैं कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। डीजीपी पद पर रहते हुए भी उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।