कोलकाता/ एजेंसी । लगातार पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए आई एक महिला की जांच के दौरान डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मरीज के सभी अंग उल्टे-पुल्टे हैं। यानी महिला के शरीर में लीवर बायीं ओर था, जो मानव शरीर में दायीं तरफ होता है। इसी प्रकार मानव शरीर में दिल बायीं तरफ धडक़ता है, लेकिन उसका दायीं तरफ था। ऐसा हैरतअंगेज मामला कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उक्त महिला के इलाज के दौरान सामने आया है। महिला पेट दर्द की समस्या समस्या के साथ कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जांच की गई तब पाया गया कि मरीज के गॉलब्लैडर में सूजन के साथ पथरी है। डॉक्टर तब और ज्यादा आश्चर्यचकित रह गए जब उन्हें महिला के अन्य अंग भी सही स्थान पर नहीं मिले। जांच के दौरान मरीज के गॉलब्लैडर दायीं की जगह बायीं तरफ व तिल्ली बायीं की जगह दायीं तरफ मिली। डॉक्टरों के अनुसार ऐसी शारीरिक विकृति विश्व में 10 हजार लोगों में से एक में होती है। इसे मेडिकल साइंस में साइटस इन्वर्सस टोटलिस कहा जाता है। आमरी अस्पताल मुकुंदपुर के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल आंकोसर्जरी और एडवांस लैप्रोस्कोपी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजॉय मंडल ने मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी की।
Related Articles
बोलो गर्व से वंदे मातरम का होगा वर्ल्ड टेलीवीजन प्रीमियर
सिनेमाघरों से पहले प्रमोद प्रेमी की फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ का होगा वर्ल्ड टेलीवीजन प्रीमियर- सिर्फ़ फिलमची चैनल पर पटना / सवांददाता। भोजपुरी सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ का सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले होगा वर्ल्ड टेलीवीजन प्रीमियर। फिल्म का प्रीमियर इस गणतंत्र दिवस […]
पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा जीकेसी स्थापना दिवस
जीकेसी स्थापना दिवस पर एक सप्ताह 01 फरवरी से 07 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम।पटना,संवाददाता। कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस पूरे देशभर 01 फरवरी को मनाया जाएगा। बिहार की राजधानी पटना में यह 01 से 07 फरवरी तक पूरे सप्ताह भर के […]
14 जनवरी को चित्रगुप्त की पुण्यतिथि पर जीकेसी की होगी साहित्यिक प्रस्तुति
चित्रगुप्त की पुण्यतिथि मनाएगा ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) । नयी दिल्ली, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) महान संगीतकार चित्रगुप्त श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर 14 जनवरी को एक साहित्यिक प्रस्तुति का आयोजन करेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यह कार्यक्रम भीड़ से बचकर कर वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा। जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के […]



