एम्स पटना में रविवार को कुल सात लोगों की मौत कोरोना से हुई। इसमें पांच पटना के थे। मृतकों में दरियापुर के डॉक्टर अरुण मुरारी, नया टोला की सीता देवी, मीठापुर के संजय जैन, राजीव नगर के प्रमोद कुमार और संजय कुमार शामिल हैं। दो अन्य मृतकों में मधुबनी के विकास कुमार तथा नालंदा के विजेंद्र पांडे शामिल हैं। एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को यहां कुल 14 नए संक्रमित भर्ती हुए, जबकि आठ को डिस्चार्ज किया गया। अब वहां भर्ती मरीजों की संख्या 172 हो गई है। बताया कि रविवार को कुल 264 लोगों की जांच आरटीपीसीआर मशीन से हुई, इनमें 30 संक्रमित पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि रविवार को कुल 5010 लोगों की जांच की गई। इसमें से 83 लोग संक्रमित मिले। वहीं, पीएमसीएच में एक डॉक्टर समेत नौ लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें पांच वहां के भर्ती मरीज हैं
Related Articles
अर्नब गोस्वामी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
मुंंबई. रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने जमानत देने से इनकार कर दिया है. लोअर कोर्ट चार दिन के अंदर जमानत की उनकी अपील पर फैसला करेगा. इसके मायने यह है कि फिलहाल अर्णब गोस्वामी जेल में ही रहेंगे. हाईकोर्ट ने जमानत के लिए अर्नब को […]
डीजल-पेट्रोल का दाम नहीं बढ़ेगा : जावडेकर
बजट पर बोले जावडेकर, गलतफहमी न रखें, डीजल-पेट्रोल का दाम नहीं बढ़ेगा नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “डीजल और पेट्रोल की कीमत नहीं बढ़ेंगी। ये भी सभी के लिए खुशी की बात है। केवल टैक्स को फिर से गठित किया गया है। सरकार ने […]
लालू के रिहाई को ले कर लाखों पत्र पहुचेगें राष्ट्रपति भवन
पटना / सवांददाता। बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री एवं छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक विधायक तेज प्रताप यादव ने राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय जनता दल के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची स्थित रिम्स अस्पताल में काफी अस्वस्थ होने के […]


