Breaking News

बिना मास्क घूमते मिले 875 लोग, सात हजार रुपए जुर्माना वसूला

पटना.

जिला प्रशासन ने करोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क चेकिंग अभियान को तेज किया है। डीएम कुमार रवि के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को चले अभियान के दौरान राजधानी में 875 लोग बिना मास्क के ही घूमते पकड़े गए।

प्रशासन की टीम ने इन पर जुर्माना लगाया। ऐसे लोगों से एक लाख सात हजार रुपए की राशि बतौर जुर्माना वसूला गया है। साथ ही, लोगों को बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की नसीहत भी दी गई है। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे मास्क चेकिंग अभियान के तहत अब तक 3832 लोगों को बिना मास्क घूमते पकड़ा गया है।