रविवार की सुबह वेंडर मुकेश गाड़ी लेकर सिलेंडर सप्लाई करने निकला था। इधर, विनय कुमार अपनी दुकान पर बड़े सिलेंडर से पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहा था तभी छोटा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसी दौरान उसकी दुकान के पास से गुजर रहे वेंडर के सिर में छोटे सिलेंडर का एक टुकड़ा जा लगा, जिसके चलते उसका सिर उड़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विस्फोट के चलते दुकान का कर्मी सोनू और मृतक मुकेश का सहयोगी धीरज भी जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष सनोवर खान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया। बाद में मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया। बताया गया कि महेश महतो के मकान में किराए पर दुकान लेकर गैस रिफिलिंग करने वाले विनय कुमार की दुकान में दो दर्जन से अधिक सिलेंडर रखे थे। विस्फोट के कारण दुकान में सामान अस्त व्यस्त हो गए। बहादुरपुर थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। घायलों का बयान लिया जाएगा। आरोपित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के वक्त वेंडर मुकेश कुमार गैस रिफिलिंग की दुकान से करीब 10 फीट की दूरी पर खड़ा था। तभी अचानक सिलेंडर फटा और उसकी जान चली गयी। घटनास्थल पर दूर तक खून फैला हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोहे का टुकड़ा सिर में लगने से वेंडर मुकेश कुमार ने कुछ देर तक छटपटाया और दम तोड़ दिया। लोगों का कहना था कि हादसे के वक्त दुकान के पास नाममात्र के लोग ही थे। यदि दुकान के पास भीड़ होती तो और लोगों की जान जा सकती थी।गैस कारोबार से जुड़े जानकारों की मानें तो बाजार में अवैध तरीके से मिलने वाला पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है। ये अक्सर फट जाते हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
11 विभूतियों को मिला लाल बहादुर शास्त्री सम्मान
पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पटना में 11 विभूतियों को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्मानित किया सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन ने। लाल बहादुर शास्त्री सम्मान-सह- सांस्कृतिक कार्यक्रम का यह आयोजन पटना के बिहार हिन्दी साहित्य सम्मलेन, आयोजित था। सम्मानित होने वालों में अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने बाले माधुरी सिन्हा, पर्यावरण लेडी ऑफ […]
इनर व्हील क्लब सह सबेरा अस्पताल ने किया हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन
Inner Wheel Club: इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट ३२५ की ओर से सबेरा अस्पताल के सहयोग से पाँच दिनों का कैंसर जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें मेमोग्राफ़ी , पेप्समेयर इस प्रकार के जाँच किए जा रहे हैं जो की निः शुल्क है , आज दूसरा दिन था अब तक इनर व्हील क्लब पटना और इनर […]
Fatuha में वज्रपात,4 की मौत 2 की हालत गंभीर,दहशत में लोग
फतुहा, रत्नेश पाठक। आज अपराहन Fatuha में हो रही तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 लोग गंभीर रूप से फतुहा स्टेशन के समीप घायल हो गए।इनमें से 4 की मौत हो गयी। Read Also: BPSC टॉपर ओम प्रकाश गुप्ता से मिलने पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार मांझी स्थानीय लोगों ने […]




