नई दिल्ली/ एजेंसी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक बदला हुआ खतरनाक रूप सामने आया है। इससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वायरस के इस नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की सोमवार को आपात बैठक बुलाई है। एक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अगुआई में यह बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन संयुक्त निगरानी समूह यानी जेएमजी के सदस्य भी हैं। ब्रिटेन में नए वायरस के चलते तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसको देखते हुए लंदन और इंग्लैंड के कुछ इलाकों में रविवार से सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके चलते एकबार फिर लाखों लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए हैं।
यही नहीं आलम यह है कि गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार देश में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते दिनों कहा था कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस का नया रूप दुनिया के सामने आ गया है जो पहले के वायरस के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। कोरोना की इस नई स्ट्रेन से दहशत का आलम यह है कि यूरोप के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली विमान सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी है।
Related Articles
नजर से बचाता है काला रंग
जानें काला रंग का सच सनातन धर्म, हिन्दू परंपरा और ज्योतिष शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व होता लाल और पीला रंग जहां शुभता का प्रतीक माना जाता है वहीं काला रंग को अशुभ या नकारात्मक रंग माना गया है। आज हम ऐसे ही एक रंग काला रंग पर इस आलेख में चर्चा कर रहे […]
दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार
पटना /सवांददाता. राजधानी पटना के एक होटल के कमरे में महिला और पुरुष सिपाही रंगरेलियां मना रहे थे। इसी बीच महिला सिपाही के पति को इस बात की भनक लग गयी। वह राजीव नगर थानांतर्गत रोड नंबर 14 में होटल हैप्पी जर्नी में पहुंच गया। जहां पहले से एक कमरे में महिला और पुरुष सिपाही […]
को-वैक्सीन के दूसरे डोज पर मिले प्रमाण पत्र देख भड़के Jitan Ram Manjhi
पटना,अनमोल कुमार। गया जिला के अपने पैतृक ग्राम महकार के स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 का दूसरा डोज को वैक्सिंग लेने के बाद जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष Jitan Ram Manjhi को प्रमाण पत्र दिया गया तो मांझी ने प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तस्वीर देख कर भड़क उठे. […]



