Breaking News बिहार राजनीति

राष्ट्रीय महासचिव बनने पर श्याम रजक को बधाई

पटना / सवांददाता। पूर्व मंत्री श्याम रजक को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी ने इनके मनोनयन का पत्र जारी किया।
राजद के प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार पूर्व मंत्री श्याम रजक को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इनके मनोनयन का पत्र राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी ने जारी कर दिया है।

श्याम रजक के मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक तेज प्रताप यादव एवं राज्यसभा सांसद डा मीसा भारती ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने से पार्टी मजबूत होगी।
राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद श्याम रजक पार्टी के प्रदेश कार्यालय पँहुचे जहां उन्हें राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, प्रधान महासचिव आलोक मेहता, प्रदेश प्रदेष प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश महासचिव निराला यादव, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, भाई अरूण कुमार, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव, प्रमोद राम राजद के वरिष्ठ नेता एजाज अहमद एवं संटू यादव समेत कई नेताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।