एक रिपोर्ट के मुताबिक क़र्ज़ में फंसे भारत के कारोबारी अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत से कहा है कि वो इन दिनों सामान्य जीवन जी रहे हैं, उनके पास सिर्फ़ एक कार है और वकीलों की फीस चुकाने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़े हैं. उन्होंने अदालत से कहा है कि जनवरी और जून 2020 के बीच उन्हें गहने के बदले 9.9 करोड़ रुपए मिले हैं और अब उनके पास कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसकी कोई क़ीमत हो. जब उनसे उनकी कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कभी भी रॉल्स रोयस कार नहीं थी और वो बस एक ही कार में चलते हैं.ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने 22 मई 2020 को पारित एक आदेश में अंबानी से कहा था कि वो चीन के बैंकों का 5281 करोड़ रुपए क़र्ज़ 12 जून तक चुकाएं. उनसे बैंकों को लीगल फ़ीस के 7 करोड़ रुपए देने के लिए भी कहा गया था.
Related Articles
पटना के युवाओं में प्रतिभा भरपूर : ईशान किशन
पटना : भारत के उभरते क्रिकेटर और बिहार के बेटे ईशान किशन ने आज राजधानी पटना में एक अति आधुनिक सैलून सह मेकअप स्टुडियो ओलविर (Olvir) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बदलते बिहार की तस्वीर है। बिहार के युवाओं में प्रतिभा भरपूर है। जब भी मौका मिला हम बिहारियों ने […]
आनंद को महावीर पुरस्कार
भगवान माहवीर फाउंडेशन के तहत तामिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में किया सम्मानित। दस लाख नकद के साथ मिला प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न। पटना। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चेन्नई में एक समारोह में प्रतिष्ठित महावीर पुरस्कार से सम्मानित […]
सालों से पीसीओस से गुजर रही है सोनम कपूर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर उन एक्ट्रेस में से हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. साथ ही हर जरूरी मुद्दों पर अपनी राय पेश करती हैं. कई बार सोनम कपूर अपनी पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं. सोनम कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया […]

