पटना। नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री का देहांत हो गया है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का देहांत दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है. दरअसल, विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है.मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी. बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे. कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी जिस कारण इलाज के लिए पटना से उनको एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था.साल 2010 में चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने कटिहार जिले के प्राणुपुर सीट से चार बार के विधायक महेंद्र नारायण यादव को हरा कर प्राणपुर में दोबारा कमल खिलाय था. 2015 में फिर से विनोद कुमार सिंह ने एनसीपी से उम्मीदवार इशरत प्रवीण को हराया था और विधानसभा पहुंचे थे. उन्हें नीतीश सरकार में खनन एवं भूतत्व मंत्री तथा बाद में पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी.
Related Articles
कंकरबाग में खुलेगा होटल रूपम टावर
पटना। कंकड़बाग मेन रोड (वाईपास रोड) पर खुलेगा होटल रूपम टावर। होटल के मुख्य निदेशक सुरेश कुमार ने 30 जनवरी (शनिवार) को नवनिर्मित होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को निदेशक-सह- संचालक मनीष कुमार एवं संदीप कुमार ने भी सम्बोधित किया। निदेशक-सह-संचालक मनीष कुमार ने बताया कि एशिया के सबसे […]
परीक्षाएं जब भी होंगी लिखित होंगी : सीबीएसई
पटना/ संवाददाता. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन लेने से इनकार (not online exam) कर दिया है. दसवीं और 12वीं के छात्रों को पेपर और पेन के माध्यम से परीक्षाएं देनी होगी. इस संबंध में सीबीएसई के अधिकारियों ने जानकारी देते हुइए कहा कि 2021 में बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से […]
गठबंधन से पहले ही छूट रहा साथ
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब कुछ दिन शेष हैं। गुरुवार से 17 जिलों में पहले चरण की वोटिंग के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 8 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया के लिए अबतक बड़े राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। सत्तारूढ़ एनडीए […]

