पटना। नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री का देहांत हो गया है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का देहांत दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है. दरअसल, विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है.मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी. बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे. कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी जिस कारण इलाज के लिए पटना से उनको एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था.साल 2010 में चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने कटिहार जिले के प्राणुपुर सीट से चार बार के विधायक महेंद्र नारायण यादव को हरा कर प्राणपुर में दोबारा कमल खिलाय था. 2015 में फिर से विनोद कुमार सिंह ने एनसीपी से उम्मीदवार इशरत प्रवीण को हराया था और विधानसभा पहुंचे थे. उन्हें नीतीश सरकार में खनन एवं भूतत्व मंत्री तथा बाद में पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी.
Related Articles
यातायात नियमों को तोड़ने पर लगेगा जुर्माना,जाँच अभियान शुरू
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना . यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एक बार फिर यातायात पुलिस सक्रिय हो गई है। 25 मार्च (गुरुवार) से दो पहिये वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना, बगैर परमिट ऑटो चलाना, कार सवारों के सीट बेल्ट नही लगाना, ट्रिपल लोड चलना, गाड़ी में आवश्यक […]
हम घरों में हरियाली बढ़ाने के बारे में नियमित विचार करें : मोहन भागवत
पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख बुधवार को यहां पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए आह्वान किया कि हम घरों में हरियाली बढ़ाने के बारे में नियमित विचार करें। उन्होंने छोटे-छोटे गमलों में भी पौधें लगाने की अपील की।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को यहां संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ दो बैठक कीं। […]
सावेरी वर्मा ने लिखा टीवी शो हुनरबाज का टाइटल ट्रैक
मुंबई,संवाददाता। बतौर गीतकार सावेरी वर्मा ने इंडस्ट्री में एक और उंची छलांग लगाई है। और इस छलांग से सावेरी खुश और संतुष्ट दोनों हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी गीतकार सावेरी वर्मा ने बहुचर्चित टीवी शो हुनरबाज का टाइटल ट्रैक लिखा है। जिसकी प्रशंसा भी होरही है। Read also- बाल श्रम, बाल तस्करी, एवं बच्चों के पलायन को […]



