Breaking News बिहार राजनीति

अश्विनी चौबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को दी बधाई एवं शुभकामनाएं


महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड-19 महामारी में किए गए कार्यों की सराहना की

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय मंत्री चौबे ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि कोविड-19 के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने जो उत्कृष्ट कार्य किए एवं लगातार सेवा के कार्यों में जुटी हुई हैं, यह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जब भी महिलाओं को अवसर प्रदान किया गया है, भारत में महिलाओं ने हमेशा खुद को साबित किया है और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।
महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के हमारे प्रयासों का एक प्रमाण है कि कोविड-19 से निपटने के लिए देश की महिला कर्मचारी सबसे आगे रहीं और उन्होंने समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ महामारी को रोकने के लिए अथक परिश्रम किया।