पलामू । छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी से पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक युवक की लाश बरामद की। शव एक कार में पड़ा था। युवक को गोली लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई। युवक बिहार के औरंगाबाद में रहता था। मंगलवार की शाम ही उसका अपहरण हुआ था। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि सुल्तानी घाटी में युवक की हत्या की गई या फिर कहीं और। युवक की पहचान राहुल सिंह, औरंगाबाद (बिहार) के नबीनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई। राहुल बालू उठाव के कारोबार से जुड़ा हुआ था। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में पुलिस जांच में जुटी हुई है। युवक के गर्दन के नीचे गोली लगने का निशान मिला है। वहीं, जिस कार में शव मिला, वो गाड़ी भी राहुल की ही है। पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद में घर लौटने के दौरान उसका अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने इसकी जानकारी नबीनगर थाना में भी दी थी। इसी बीच देर रात पलामू में उसके ही कार में युवक की लाश बरामद की गई।
Related Articles
धरने पर बैठे ऐसे किसानों की लिस्ट तैयार करें जिन्हें तेज है बुखार : डीएम
नई दिल्ली/ एजेंसी. सोनीपत के डीएम श्याम लाल पूनिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धरने पर बैठे ऐसे किसानों की लिस्ट तैयार करें जिन्हें तेज बुखार है. ऐसे किसानों की कोविड-19 की जांच की जाएगी. अगर कोई किसान कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसे बेहतरीन उपचार सुविधा दी जाएगी. दिल्ली-हरियाणा […]
मीडिया कभी भी स्टार किड्स के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं बोलता : उर्वशी रौतेला
मुंबई. बॉलीवुड में तेजी से उभरती एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर चल रही नकारात्मकता के बारे में अपनी राय जाहिर की है. उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर मुखर रहती हैं और समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखती रही हैं. रौतेला ने कहा कि पिछले 3- 4 महीने बहुत तनावपूर्ण रहे हैं. एक्ट्रेस का […]
त्योहारी सीजन में बढ़ेगी सोने की मांग
नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रोत्साहन वार्ता स्थगित करने के बाद वैश्विक कीमतों के अनुरूप भारत में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.9 फीसदी नीचे 50,088 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 1.5 फीसदी गिरकर […]
