पलामू । छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी से पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक युवक की लाश बरामद की। शव एक कार में पड़ा था। युवक को गोली लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई। युवक बिहार के औरंगाबाद में रहता था। मंगलवार की शाम ही उसका अपहरण हुआ था। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि सुल्तानी घाटी में युवक की हत्या की गई या फिर कहीं और। युवक की पहचान राहुल सिंह, औरंगाबाद (बिहार) के नबीनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई। राहुल बालू उठाव के कारोबार से जुड़ा हुआ था। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में पुलिस जांच में जुटी हुई है। युवक के गर्दन के नीचे गोली लगने का निशान मिला है। वहीं, जिस कार में शव मिला, वो गाड़ी भी राहुल की ही है। पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद में घर लौटने के दौरान उसका अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने इसकी जानकारी नबीनगर थाना में भी दी थी। इसी बीच देर रात पलामू में उसके ही कार में युवक की लाश बरामद की गई।
Related Articles
कबीर साई डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ लोक सेवा का सराहनीय प्रयासः किशोर कुणाल
पटना, संवाददाता। कबीरपंथी आश्रम मीठापुर में कबीर साई डेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुए महावीर मंदिर के सचिव यशस्वी आध्यात्मिक पुरुष आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि आश्रम जैसे स्थान पर इस प्रकार का हॉस्पिटल खोलना एक सराहनीय प्रयास है। इस हॉस्पिटल के होने से गरीब गुरबा को भी दंत चिकित्सा का लाभ प्राप्त होगा। […]
पाकिस्तान में हिंदू धार्मिक स्थलों की हो रही उपेक्षा : रिपोर्ट
इस्लामाबाद। डॉन न्यूज ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह रिपोर्ट 5 फरवरी को एक व्यक्ति वाले शोएब सूडल कमीशन ने पेश की थी। इस कमीशन को शीर्ष अदालत ने गठित किया था।रिपोर्ट में खेद जताया गया है कि “पाकिस्तान में हिंदू और सिख धार्मिक स्थलों की देखरेख करने वाला एवाक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी […]
किसानों के लिए अन्ना नहीं करेंगे ”अन्नत्याग’
83 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार देर शाम महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में इसकी घोषणा की। मुंबई। 83 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अब किसान आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल नहीं करेंगे। शुक्रवार देर शाम महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र […]



