पटना. बीजेपी नेता (BJP Leader) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बेउर थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब बीजेपी नेता और मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजा बाबू मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. बेउर थाना क्षेत्र के तेज प्रताप नगर इलाके में सीताराम उत्सव हॉल के पास बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी नकाबपोश थे जिन्होंने राजा बाबू के कनपटी में पिस्टल सटाई और गोली मार दी. गोली लगते ही राजा बाबू घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही बेउर थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक मृतक प्रोपर्टी डीलर का भी काम करते थे.हत्या की इस घटना को अपराधियों ने किस वजह से अंजाम दिया है इसका पता नहीं लग सका है लेकिन आशंका भूमि विवाद की जताई जा रही है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
Related Articles
मुख्यमंत्री ने उपेन्द्र कुमार विभूति की माता के निधन पर जताया शोक
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुमार विभूति की माता जी रूक्मिणी देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने श्री उपेन्द्र कुमार विभूति जी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की […]
बेतिया से सविता सिंह नेपाली उतरी चुनावी मैदान में
बेतिया. बिहार में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है. नामांकन का दौर भी शुरू हो गया है. इसके साथ ही नेता और विभिन्न राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं. कोरोनाकाल में हो रहे इस चुनाव में जाति, धर्म, विकास, रोजगार जैसे तमाम मुद्दे हैं, जिनके आधार पर राजनीतिक दल […]
पप्पू यादव ने किया मीठापुर प्रीमियर लीग 2021 का उद्घाटन
मीठापुर प्रीमियर लीग 2021 द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग में किया गया। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गुब्बरा उड़ा कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव न के कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसमें किसी की हार जीत नहीं होती हैं। बिहार […]


