Breaking News बिहार राजनीति

मोहन डेलकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर से हमलोगों का पुराना एवं व्यक्तिगत सम्बन्ध था, उनके निधन की खबर से मैं अत्यंत दुखी हूं। वे सात बार दादर और नागर हवेली से लोकसभा सांसद रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख
की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।