Breaking News धर्म-ज्योतिष बिहार

राशि के अनुसार जानिये कौन सा भोजन आपके लिए होगा लाभदायक

जब हमारा जन्म होता है, उस समय मौजूद ग्रहों की स्थिति से हमारी जन्म कुंडली का निर्माण होता है। अगर इन ग्रहों की स्थिति अच्छी रही, तो जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है या कम परेशानी आती है। वहीं विपरीत स्थिति में परेशानियां या ज्यादा परेशानिया आनी तो तय ही होती हैं।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों से संबंधित कोई भी दोष होता है, उन्हें कुछ ऐसे शास्त्रीय उपाय अवश्य करने चाहिए, जो उनके जीवन में चल रही उथल-पुथल से उन्हें बाहर निकाल सके। कुंडली में ग्रहों की स्थिति तो हमारे जीवन को बनाने और बिगाड़ने का काम करती ही है, साथ ही हम कैसा जीवन जीते हैं, हमारी आदतें और खानपान भी इन्हें बिगाड़ने में भूमिका निभाता है।

इस आलेख में आज में हम आपको आपकी राशि के अनुसार जानकारी दे रहे हैं कि आपको अपने भोजन में किस तरह का आहार शामिल करना चाहिए ताकि आप अपनी कुंडली के बिगड़े ग्रहों को नियंत्रित और प्रसन्न रख पाएं।

मेष राशि

मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है, जिसके कारण आपके व्यक्तित्व में आकर्षण के साथ उत्साह बना रहता है। वैसे तो आप मसालेदार खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग लाल हो, जैसे अनार , सेब , तरबूज , रेड बेरीज, चुकुन्दर , लाल पत्तियों वाली साग आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। आपको मसूर की दाल, बेसन और गेहूं का सेवन अवश्य करना चाहिए।

वृष राशि

वृष राशि का चिह्न बैल है, जो दर्शाता है कि आप जिद्दी होने के साथ साथ योद्धा भी हैं, और साथ में व्यवाहरिक भी। आपको घर का खाना ज्यादा पसंद है, फिर भी समय समय पर आप आधुनिक भोजन भी पसंद करते हैं, जो फैंसी और स्टाइलिश हो। आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग सफ़ेद हो। जैसे मशरूम , लहसन , अदरख , फूलगोभी , सफ़ेद मक्का , अंडा , प्याज , मूली आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को दही, दूध, चावल, सफ़ेद उड़द से बनी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग मूडी होते हैं और इनके व्यक्तित्व में एक साथ कई तरह की भावनाएं होती हैं। आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग हरा हो। जैसे ब्रोकली , पालक , हरा सेब , अंगूर , खीरा, भिंडी , मेथी , करेला आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को साबुत मुंग दाल और गेहूं का सेवन करते रहना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक भावुक होते हैं, वे भोजन के सुगंध का आनंद लेते हैं। अगर आप कर्क राशि के जातक हैं, तो आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी जरूर शामिल करनी चाहिए, जिसका रंग सफ़ेद हो। जैसे मशरूम, केला, लहसन, अदरख, फूलगोभी, सफ़ेद मक्का, अंडा, प्याज, मूली आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। इस राशि के जातक को सफेद चीजें, जैसे चावल, दही, दूध, छांछ आदि का सेवन करना चाहिए।

सिंह राशि

वैसे तो सिंह राशि के जातक खाने के मामले में कोई समझौता नहीं करते, उन्हें सुगन्धित, स्वादिस्ट और आकर्षक भोजन चाहिए होता है। फिर भी आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग लाल हो। जैसे अनार, तरबूज, रेड बेरीज, चुकुन्दर , लाल पत्तियों वाली साग आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। इस राशि के जातक को अरहर, मसूर, चावल आदि का सेवन अवश्य करना चाहिए। गुड़ की खीर आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की दिलचस्पी “हेल्दी फ़ूड” में होती है और उन्हें घर का बना हुआ खाना ज्यादा पसंद होता है आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग हरा हो जैसे ब्रोकली, पालक, हरा सेब, अंगूर, खीरा, भिंडी, मेथी, करेला आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को साबुत मूंग की दाल उपयोग जरूर करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातक को फैंसी / स्टाइलिस और  आधुनिक भोजन पसंद आता है, इन्हे तो बस ग्लैमर का तड़का चाहिए। आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग सफ़ेद हो। जैसे मशरूम, केला, लहसन, अदरख, फूलगोभी, सफ़ेद मक्का, अंडा, प्याज, मूली आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। तुला राशि के जातकों को सफ़ेद उड़द , चावल, दही, दूध आदि का सेवन आवश्यक तौर पर करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का चिह्न बिच्छू है, जो मजबूत होने के साथ साथ भावुक व्यक्तित्व भी है। आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग लाल हो ।जैसे अनार, सेब, तरबूज, रेड बेरीज, चुकुन्दर, लाल पत्तियों वाली साग आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। आपके लिए डार्क चॉकलेट कलर भी शुभ है, इसलिए आप चॉकलेट भी जरूर खाएं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मसूर की दाल, बेसन, गेहूं आदि का सेवन फायदेमंद साबित होता है ।

धनु राशि

धनु राशि की प्रवृति खोजी और मजाकिया है। अगर आप धनु राशि के जातक हैं तो आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग पीला या केसरिया हो। जैसे संतरा, नीम्बू , केला, आम, गाजर, पीला मक्का, सीताफल  आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। अरहर और चने की दाल का भी सेवन करना चाहिए। आपको चाहिए कि दूध या खीर में केसर मिलाकर प्रयोग करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोग व्यवाहरिक होते हैं और पारम्परिक भोजन ज्यादा पसंद करते हैं। आपको अपने भोजन में ऐसे फल और शब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग नीला या काला हो। जैसे जामुन, काला अंगूर, वैगन,चुकुन्दर आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। अरहर और उड़द की दाल, काले चने की छोले का भी सेवन करना चाहिए। काला तिल भी लाभदायक है। आपके लिए डार्क चॉकलेट भी फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग हर हाल में नई चीजों का अनुभव करना चाहते हैं। इसलिए, वे हर बार नए खाद्य पदार्थों का स्वाद लेना चाहते हैं। आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग नीला या काला हो जैसे जामुन, काला अंगूर, वैगन,चुकुन्दर आदि आप प्रयोग कर सकते हैं, अरहर और उड़द की दाल, काले चने की छोले का भी सेवन करना चाहिए। काला तिल भी लाभदायक है।आपके लिए डार्क चॉकलेट भी फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक विभिन्न व्यंजनों के खाद्य पदार्थों का अनुभव करना पसंद करते हैं। उन्हें नई चीजों का पता लगाने और उसके लिए प्रयास करने का शौक है। आपको अपने भोजन में ऐसे फल और सब्जी शामिल करना चाहिए, जिसका रंग पीला या केसरिया हो जैसे संतरा, नीम्बू, केला, आम, गाजर, पीला मक्का , सीताफल  आदि आप प्रयोग कर सकते हैं। अरहर और चने की दाल के का भी सेवन करना चाहिए। आपको चाहिए कि दूध या खीर में केसर मिलाकर प्रयोग करें।

मृत्युंजय शर्मा (लेखक से मो. 8882950437 पर संपर्क कर सकते हैं।