Related Articles
भाजपा महिला मोर्चा की युवा नेत्री बनी दूरसंचार विभाग में सलाहकार सदस्य
पटना। बिहार प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य और भाजपा की तेज-तर्रार युवा नेत्री कंचन सिंह, दूरसंचार विभाग (BSNL) की सलाकार समिति की सदस्य मनोनीत की गई हैं। यह जानकारी खुद कंचन सिंह टेलिफ़ोन पर बात करते हुए दी।उनका doorsnchar विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में उनका यह चयन उनकी सक्रियता और उनकी […]
हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो बिहार के गौरवशाली इतिहास को पुनः प्राप्त कर लेंगे : मुख्यमंत्री
पटना. ज्ञान भवन में 109 वें बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुये । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 109 वें बिहार दिवस के अवसर पर आप सभी बिहारवासियों को बधाई देता हूं । […]
टीईटी पास अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट अब आजीवन वैध
पटना। मंगलवार को बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने टीईटी(शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षार्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने सदन में कहा कि कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता 7 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी गई है। […]




पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुप्तेश्वर ने शनिवार की दोपहर मुलाकात की। 12.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू कार्यालय में वे नीतीश से मिलने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़क सकते हैं। इस बीच चर्चा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की भी चल रही है। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस (स्वैछिक सेवानिवृत्ति) लिया था। इसके पहले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। गुप्तेश्वर पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा था कि बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। वे अपने इलाके से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। अगर वे मुझे राजनीति में देखना चाहते हैं तो मैं ऐसा कर सकता हूं। यह पूरी तरह जनता का फैसला होगा। गुप्तेश्वर पहले ही कह चुके हैं कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। डीजीपी पद पर रहते हुए भी उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।