कोलकाता/ एजेंसी । लगातार पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए आई एक महिला की जांच के दौरान डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मरीज के सभी अंग उल्टे-पुल्टे हैं। यानी महिला के शरीर में लीवर बायीं ओर था, जो मानव शरीर में दायीं तरफ होता है। इसी प्रकार मानव शरीर में दिल बायीं तरफ धडक़ता है, लेकिन उसका दायीं तरफ था। ऐसा हैरतअंगेज मामला कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उक्त महिला के इलाज के दौरान सामने आया है। महिला पेट दर्द की समस्या समस्या के साथ कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जांच की गई तब पाया गया कि मरीज के गॉलब्लैडर में सूजन के साथ पथरी है। डॉक्टर तब और ज्यादा आश्चर्यचकित रह गए जब उन्हें महिला के अन्य अंग भी सही स्थान पर नहीं मिले। जांच के दौरान मरीज के गॉलब्लैडर दायीं की जगह बायीं तरफ व तिल्ली बायीं की जगह दायीं तरफ मिली। डॉक्टरों के अनुसार ऐसी शारीरिक विकृति विश्व में 10 हजार लोगों में से एक में होती है। इसे मेडिकल साइंस में साइटस इन्वर्सस टोटलिस कहा जाता है। आमरी अस्पताल मुकुंदपुर के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल आंकोसर्जरी और एडवांस लैप्रोस्कोपी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजॉय मंडल ने मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी की।
Related Articles
नदियों की स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान और नुक्कड़ नाटकका हुआ आयोजन
पटना. 14 मार्च विश्व नदी अभियान दिवस के अवसर पर नमामि गंगे परियोजना एवं नेहरू युवा केंद्र पटना के संयुक्त तत्वावधान गंगा सहित विभिन्न सहयोगी नदियों को स्वच्छ रखने के लिए युवाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।पटना जिला के मोकामा, पंडारक, अथमलगोला, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना नगर दानापुर, और मनेर में इस कार्यक्रम के तहत […]
अस्पताल में 160 लोगों का हुआ टीकाकरण
फतुहा। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु बुधवार को सरकारी अस्पताल में 160 लोगों का टीकाकरण किया गया। विदित हो कि प्रतिदिन अस्पताल में टीकाकरण किया जा रहा है।जानकारी अनुसार अब तक 1800 लोगों का टीकाकरण किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय कर्मचारी, फतुहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई रवि कुमार सहित अन्य […]
प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन
मौके पर संबोधित करते राज्य महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने कहा कि सरकार टीकाकरण व कोरोना जांच में आशा, ममता व वैक्सीन कुरियरों के साथ दोरंगी नीति अपना रही है। इनका न्युनतम मजदूरी तय नहीं सरकार कर रही है जो उचित नहीं है।



