पटना । पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के पार्षद मनोज जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल के भाई कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब कल्लू अपने घर से दुकान जा रहा था। घटना पटना सिटी के चौक थाना के तहत हाजीगंज इलाके की है, जहां सोमवार की सुबह स्टेट बैंक आफ इंडिया के पास टीवी और इलेक्ट्रानिक्स की अपनी दुकान पर वह जा रहा था। शायद यह बात अपराधियों को पता थी, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। पौने ग्यारह बजे के करीब कल्लू अपने दुकान के पास पहुंचा ही था कि उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटनास्थल पर वारदात के बाद काफी खून पसर गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां पर डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने भी हत्या के इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस की शुरुआती जांच में जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। वारदात के पीछे की पूरी असलियत पुलिस के जांच में ही सामने आ पाएगी। दूसरी तरफ वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इलाके के लोग सड़क पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं। रोड जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Related Articles
सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिली
कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, गांगुली इस समय ठीक हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष को दवा का सेवन करते रहने और अगले कुछ महीनों के लिए सख्त दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी गई है।बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद […]
संत रविदास जी के नाम पर खुले यूनिवर्सिटी: पप्पू यादव
संत रविदास की जयंती पर पप्पू यादव ने दी श्रद्धांजलि पटना. संत रविदास की जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना के इनकम टैक्स स्थित संत रविदास आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पप्पू यादव ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया […]
जेपी के अधूरे सपने पूरा करना अब हमारी जिम्मेदारी : नौशाद खान
जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण पटना / सवांददाता। लोकनायक जय प्रकाश नारायण द्वारा स्थापित जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर गांधी मैदान, मौर्या होटल के पास स्थापित जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने […]



