छपरा. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर गुरुवार से नामांकन का दौर शुरू हुआ. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई इसके साथ ही प्रत्याशियों ने नामांकन करने का भी सिलसिला शुरू कर दिया. इस कड़ी में छपरा में लालू प्रसाद यादव ने भी अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. लालू इस बार छपरा से विधान परिषद चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. दरअसल हम राजद के सुप्रीमो नहीं बल्कि छपरा के लालू प्रसाद यादव की बात कर रहे हैं जो गुरुवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे. सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है. दरअसल लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण विधान परिषद चुनाव का प्रत्याशी अचानक चर्चा में आ गया है.इस प्रत्याशी ने नगर पंचायत से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक में अपना भाग्य आजमा लिया है, ये बात अलग है कि इसे आज तक सफलता नहीं मिली है लेकिन लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण यह चर्चा में जरूर आ जाता है. मढौरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव में छपरा सीट से बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा.मालूम हो कि देश के कद्दावर राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजायाफ्ता है और रांची में सजा काट रहे हैं, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में छपरा के ये लालू प्रसाद यादव अपने आप में लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. लोग बताते हैं कि शायद ही ऐसा कोई चुनाव हो जिसमें छपरा वाले लालू प्रसाद यादव अपनी दावेदारी नहीं ठोकते हैं. बिहार की इस सीट से किसी जमाने में लालू प्रसाद भी सांसद हुआ करते थे.
Related Articles
किसान की हत्या करने के बाद नदी में फेंका शव
भागलपुर / सवांददाता। बिहार के भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पकरा टोला निवासी किसान बबलू मंडल की गोली मारकर हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप पत्नी ने लगाया है। आवेदन देने के बाद मामले को लेकर काफी देर तक सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने […]
चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक की छत से गिरकर मौत
फतुहा। स्थानीय गोविंदपुर मुहल्ले में चोरी की नियत से घर में घुसने की कोशिश में एक युवक छत से नीचे गिर पड़ा। गिरते ही युवक की मौत हो गई। यह मामला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बाइपास से सटे एक गली की है। सुबह होते ही गली में पड़े युवक की शव को देख पुरे मुहल्ले […]
स्पाइसजेट 12 फरवरी से शुरू करेगा 24 नई घरेलू उड़ानें
नई दिल्ली। घरेलू विमान कंपनी स्पाइसजेट शुक्रवार से 24 नई उड़ानें शुरू करेगा। इसके साथ ही स्पाइसजेट ऐसी पहली और एकमात्र एयरलाइन कंपनी होगी, जो अजमेर को मुंबई और अहमदाबाद से जोड़ेगी। इसके साथ ही कंपनी की वह प्रतिबद्धता भी नजर आती है जो उसने मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए […]


