एक रिपोर्ट के मुताबिक क़र्ज़ में फंसे भारत के कारोबारी अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत से कहा है कि वो इन दिनों सामान्य जीवन जी रहे हैं, उनके पास सिर्फ़ एक कार है और वकीलों की फीस चुकाने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़े हैं. उन्होंने अदालत से कहा है कि जनवरी और जून 2020 के बीच उन्हें गहने के बदले 9.9 करोड़ रुपए मिले हैं और अब उनके पास कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसकी कोई क़ीमत हो. जब उनसे उनकी कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कभी भी रॉल्स रोयस कार नहीं थी और वो बस एक ही कार में चलते हैं.ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने 22 मई 2020 को पारित एक आदेश में अंबानी से कहा था कि वो चीन के बैंकों का 5281 करोड़ रुपए क़र्ज़ 12 जून तक चुकाएं. उनसे बैंकों को लीगल फ़ीस के 7 करोड़ रुपए देने के लिए भी कहा गया था.
Related Articles
बिहार के 28 मंत्रियों की औसत संपत्ति 4.46 करोड़ रुपये, 18 पर हैं मुकदमे : एडीआर
नई दिल्ली। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने बिहार के मंत्रियों पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एडीआर ने नीतीश कुमार सरकार में शामिल 28 मंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण किया। विश्लेषण चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामों के आधार पर किया गया।अब 31 मंत्रियों में से अशोक चौधरी और जनक राम की संपत्ति का […]
जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 48 हजार रुपए
फतुहा। थाना क्षेत्र के बलवा गांव निवासी महिला का जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 48 हजार रुपए। जानकारी अनुसार बलवा गांव निवासी शांति देवी ने फतुहा चौराहा स्थित एटीएम मशीन में पैसे निकालने गयी। जहां एक युवक ने मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया और कहा कि […]
दुष्कर्म का दोषी आसाराम सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जोधपुर। स्वयंघोषित धर्मगुरु आशाराम बापू को मंगलवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह आसाराम की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने कहा, “आसाराम की हालत अब स्थिर है।” बताया गया है कि आसाराम के कई टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही नतीजा निकाला जा सकता है।इस […]



