पटना। नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री का देहांत हो गया है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का देहांत दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है. दरअसल, विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है.मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी. बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे. कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी जिस कारण इलाज के लिए पटना से उनको एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था.साल 2010 में चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने कटिहार जिले के प्राणुपुर सीट से चार बार के विधायक महेंद्र नारायण यादव को हरा कर प्राणपुर में दोबारा कमल खिलाय था. 2015 में फिर से विनोद कुमार सिंह ने एनसीपी से उम्मीदवार इशरत प्रवीण को हराया था और विधानसभा पहुंचे थे. उन्हें नीतीश सरकार में खनन एवं भूतत्व मंत्री तथा बाद में पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी.
Related Articles
रनों से लिहाज से भारत की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत
चेन्नई। भारत-इंग्लैड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लिश टीम को हराकर हिसाब चुकता है। रनों के हिसाब से ये भारत की इंग्लैंड पर अबतक की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही यह इंग्लैंड की एशिया में अब अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भी […]
बोस के आदर्शों को जो मान लेगा उसका जीवन सफल हो जाएगा : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने मनायी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पटना / सवांददाता। ग्लोबल कायस्थ सौजन्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती नागेश्वर कॉलोनी में मनाई गयी। समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने की। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ की गयी। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के […]
भूमि विवाद से जुड़े मामलों के लिए लगा जनता दरबार
खुसरूपुर। खुसरूपुर police station में भूमि से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरवार में प्रखंड के विभिन्न गांवों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर में पहुंचे। यहां कई लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई तो कइयों की समस्याओं के निपटारे किए गए।स्थानीय लोगों ने बताया […]



