ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़, पटना में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ...
करियर

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ का आयोजन। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम।

पटना,संवाददाता। ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ पटना में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पटना स्थित मेदांता अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक रंजन कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक सौरभ शर्मा और श्रुति मेहरोत्रा कर रही थीं।
अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में कृष्णमोहन पासवान (मुखिया, नरही पीरही पंचायत), मुमताज़ अंसारी एवं सर्वेश यादव (जिला पारषद, दुल्हिनबाजार प्रखंड) तथा अखिलेश्वर प्रसाद यादव (पैक्स अध्यक्ष, नरही पीरही पंचायत) की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के उद्घाटन की औपचारिकता के बाद चिकित्सा सेवा में नर्सिंग और पारामेडिकल के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें –सरहद पर तनाव के बीच जीकेसी ने करगिल युद्ध के हीरो रहे ले. कर्नल सतीश को किया सम्मानित

छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लघु नाटकों के माध्यम से नर्सिंग पेशे की महत्ता, सेवा भावना और समाज में उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त गीत और संगीत की कई मनोरंजक और मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों के अथक परिश्रम और समर्पण को सम्मान देना था।
संस्थान के निदेशक मंडल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में संस्थान की ओर से और अधिक दक्ष और समर्पित स्वास्थ्यकर्मी समाज को उपलब्ध कराए जाएँगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

6 Replies to “ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित

  1. Thank you for some other informative website. Where else may just I am getting that type of information written in such a perfect means? I have a mission that I’m simply now operating on, and I’ve been on the look out for such info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *