पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व का आयोजन ब्रिटेन में बसे भारतीयों ने नॉर्थ हेम्पटनशायर शहर में बड़े ही धूमधाम से किया। ब्रिटेन के...
देश-विदेश

ब्रिटेन में छठ महापर्व मनया गया, बिहार-झारखण्ड के लोगों ने की सूर्य उपासना

ब्रिटेन में छठ महापर्व। बिहार और झारखंड के लोगों की संस्था बिहारी कनेक्ट यूके ने किया था आयोजन। बिहारियों के साथ झारखंड के लोगों ने मनाया छठ। मौके पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।

नॉर्थ हेम्पटनशायर (ब्रिटेन), डॉली पांडे। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व का आयोजन ब्रिटेन में बसे भारतीयों ने नॉर्थ हेम्पटनशायर शहर में बड़े ही धूमधाम से किया। ब्रिटेन के विभिन्न शहरों में बसे भारतीय खासकर बिहार,झारखंड और उत्तर प्रदेश के मूल निवासी एक साथ नॉर्थ हेम्पटनशायर शहर में इकट्ठे हुए और पूरे विधि विधान इस महापर्व को सार्वजनिक रूप से संपन्न किया।इस चार दिवसीय महापर्व छठ समारोह के आयोजन में ब्रिटेन में रहने वाले बिहार-झारखंड के लोगों द्वारा संचालित संस्था बिहारी कनेक्ट यूके की महती भूमिका रही।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन से 70 मील पर अवस्थित शहर नॉर्थ हेम्पटनशायर के बोजिटा विलेज के यॉर्क कॉटेज स्पा एंड रिजॉर्ट में छठ की परंपरा और विधान इस तरह जीवंत हो उठा जैसे लगा कि यह लंदन नहीें, बिहार का ही कोई शहर हो। बिहारी कनेक्ट के महासचिव ओमप्रकाश के अनुसार इस बार यहां 12 महिलाओं और 6 पुरुषों ने एक साथ छठ पर्व किया। नहा खाए, खरना, संध्या और सुबह का अर्ध्य में लगभग 125 से अधिक परिवार,महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने शामिल होकर इस पर्व का आनंद उठाया। रिकार्डेड और लाइव छठ गीतों ने अलग से बिहार के लोकमहापर्व का शमां बांध दिया। ठेकुआ और गूजिया सहित अन्य पाकवान यहां सामूहिक रूप से तैयार किया गया।

बिहारी कनेक्ट की व्यवस्था को व्रतियों ने जम कर सराहा। इनके वॉलेंटियर लगतार सक्रिय देखे गए, ताकि किसी व्रति या वहां पहुंचे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। एक वीडियो में संस्था के महासचिव ओमप्रकाश ने बताया कि अलग अलग फल लंदन के अलग शहरों से मंगाया गया था। सूप, दौरा, मौली जैसी साधारण चीजों की लंदन में उपलब्धता नहीं होने के कारण इसे बिहार से पहले ही मंगवाया गया था। उन्होंने कहा कि हर संभव कोशिश की गई थी कि छठ की परंपरा और विधान अपने मूल रूप से यहां स्थापित हो सकें। इस मौके पर 128 बच्चें – बच्चियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी कला प्रतिभा और पेंटिंग कला प्रदर्शन कर इस उत्सव में चार चांद लगा दिया। संगठन की ओर से बेहतर प्रदर्शन के लिए कुल 50 बच्चों को सम्मान पत्र व पुरस्कार भी वितरित किये गए। सीवान के पंडित सुनील पाठक ने यहां चारों दिन पूजा पाठ कराया और सबों को छठ पूजा के सांस्कृतिक महत्व व सूर्य उपासना की महत्ता से विदेश में रह रहे लोगों को अवगत कराया। रविवार सांध्य डूबते सुर्य देव तथा सोमवार को उगते सुर्य देव को पंडित जी के मंत्रोंचारण और श्लोक के साथ सबों ने अर्ध्य दिया।

इसे भी पढ़ें-सामाजिक समरसता का तानाबाना है छठ महापर्व

अर्घ्य के बाद छठी मईया के पारंपरिक गीत के सुर ने माहौल में भक्ति का रस घोल दिया। फिर छठी मईया, सूर्य देव और बाबा भोलेनाथ के जयकारे से फिज़ा गूंज उठा। लोगों ने सामूहिक आरती में भाग लिया। इस तरह ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों का आस्था के महापर्व छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूजा पूर्ण होने के बाद सभी छठ व्रतियों ने एक साथ पारण के साथ ही इस आस्था के पर्व का समापन किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “ब्रिटेन में छठ महापर्व मनया गया, बिहार-झारखण्ड के लोगों ने की सूर्य उपासना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *