पप्पू यादव का दावा बिहार मध्यावधि चुनाव की तरफ। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नीतीश कुमार की सरकार ...
राजनीति

बिहार मध्यावधि चुनाव की तरफ बढ़ रहा है : पप्पू यादव

पप्पू यादव का दावा बिहार मध्यावधि चुनाव की तरफ। पटना, संवाददाता। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नीतीश कुमार की सरकार पर खुलकर हमला बोला। पप्पू यादव ने आज कहा कि राज्य में हत्या का दौर जारी हैं। रोज आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। हत्या लूट और डकैती की घटनाएं लगातार हो रही है। हर रोज अवैध शराब से मौतें हो रही हैं। कल छपरा में दर्जनों लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार और उसका सिस्टम शराब से हुई मौत के मामले की लीपापोती करने में लगी रहती है। शराब के धंधे में पक्ष और विपक्ष दोनों शामिल हैं। अभी एमएलसी चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियों ने बाहुबलियों को अपना उम्मीदवार बनाया है। अपराधियों को टिकट देने वाली पार्टियां कानून व्यवस्था नहीं सुधार सकती हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार को शराब बंदी मामले पर एक सर्वदलीय बैठक कर इस कानून की समीक्षा करनी चाहिए और अवैध शराब माफियाओं पर कठोर कार्यवाई करनी चाहिए।

पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के हालात ठीक नहीं हैं। प्रदेश मध्यावधि चुनाव की तरफ बढ़ रहा हैं। एनडीए में खींचातानी चल रही हैं। राजद अक्षम लोगों के हाथ में हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव हो या बिहार का एमएलसी चुनाव को भाजपा-जदयू  कोई तबज्जो नहीं दे रही हैं। जिसके कारण भाजपा जदयू की सरकार में वैचारिक दूरी बढ़ गई हैं। पप्पू यादव ने जोर देकर कहा कि शराब माफियाओं को संरक्षण देने वाली भाजपा को कानून व्यवस्था पर हाय तौबा मचाने का कोई अधिकार नहीं हैं।

 पप्पू यादव ने कहा कि अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की बात को एसपी, डीएम और थानेदार नहीं मानता है तो उन्हें नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विशेष राज्य, जातीय जनगणना, और शराबबंदी जैसे मामलों पर नीतीश कुमार और बिहारवासियों के साथ धोखा दिया है। पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव में जदयू को अलग लड़ने की घोषणा का स्वागत किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.