P.M Narendra Modi
राजनीति

P.M Narendra Modi के काम करने का केंद्र बिंदु “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” है: अश्विनी कुमार चौबे

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार-पुनर्गठन के लिए P.M Narendra Modi और नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के पुनर्गठन-विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। जारी प्रेस विज्ञप्ति में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के काम करने का केंद्र बिंदु है “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास”। आज के मंत्रिमंडल पुनर्गठन में भी इसकी एक झलक देखने को मिली। देश के विभिन्न राज्यों से 43 मंत्रियों की नियुक्ति विभिन्न राज्यों, क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधित्व के तौर पर देखा जा सकता है। अच्छे काम को देखते हुए कुछ मंत्रियों को पदोन्नति भी दी गई। मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद विकास के कार्यों को और तेजी से करने में मदद मिलेगी।

Read Also: नृत्य नाटिका के माध्यम से दिया गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश : श्वेता सुमन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि आज के मंत्रिमंडल विस्तार पुनर्गठन के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई देता हूं। नवनियुक्त मंत्रियों से मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यो को और गति मिलेगी और सरकार के मूल मंत्र “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” को और भी शीघ्रता से कार्यान्वित किया जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.