janata dal united
राजनीति

मनोज लाल दास मनु को महिला प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित

जदयू (janata dal united) के प्रदेश सचिव बनने पर मनोज लाल दास मनु को महिला प्रकोष्ठ ने सम्मानित किया मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरास्ट्रीय बिहार महिला प्रकोष्ठ ने आज कंकड़बाग में जदयू (janata dal united) के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर मनोज लाल दास मनु को अभिनन्दन किया। अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्वेता श्रीवास्तब की अध्यक्षता और अनुपमा सिन्हा के संचालन में श्री मनु को पेन सेट, गमछा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

अपने सम्बोधन में श्री मनु ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कायस्थ समाज अपने गिरती राजनीति स्थिति को सुधारने के लिये राजनीतिक दलों की सदस्यता ग्रहण करे। जब तक हम अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत नही करेंगे तब तक हम अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत नही कर सकते है।खासकर महिलाओं के लिये उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये संकल्पित है।पार्टी पदाधिकारियों में 33 प्रतिशत जगह महिलाओं को दिया गया है।

Read Also: P.M Narendra Modi के काम करने का केंद्र बिंदु “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” है: अश्विनी कुमार चौबे

महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तब ने मनोज मनु को जदयू के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर शुभकामनाएं दी और आशा ब्यक्त की वे आगे बढ़ते हुए समाज को आगे बढ़ाएंगे।
मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरास्ट्रीय के महासचिव वन्दना सिन्हा ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कायस्थ समाज को राजनीतिक लाभ पहुचाने में सफलता प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर रश्मि कुमारी, सिमा वर्मा,सुलभा सिन्हा, शशि बलधिहार, समीक्षा श्रीवास्तब, वीणा श्रीवास्तब, नूपुर प्रसाद, करूणा सिन्हा, पारो सिन्हा, माला सिन्हा आदि उपस्थित थी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.