भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) द्वारा आयोजित विश्व कायस्थ महासम्मेलन के लिय ...
राजनीति

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने विश्व कायस्थ महासम्मेलन को दी शुभकामनाएं

पटना/नयी दिल्ली, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) द्वारा आयोजित विश्व कायस्थ महासम्मेलन ( जीकेसी )के लिये अपनी शुभकामनाएं दी है।

गौरतलब है कि जीकेसी ने 19 दिसम्बर को तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया था। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को विश्व कायस्थ महासम्मेलन के लिये अपनी शुभकामना दी है। गडकरी ने अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि 19 दिसम्बर, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व कायस्थ सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्लोबल कायस्थ सम्मेलन द्वारा दिए गए निमंत्रण को पाकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। मैं इस कार्यक्रम के लिए और संगठन के भविष्य के प्रयासों की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

 केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि कायस्थों ने दूसरों के साथ मिलकर राष्ट्र और समाज के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई है। पूरे समुदाय को दुनिया की सीमाओं के पार एक मंच पर लाने और महान हस्तियों और गुमनाम नायकों के योगदान को याद करने का अनूठा प्रयास एक सराहनीय प्रयास है। यह समाज के विभिन्न क्षेत्रों और व्यक्तियों के बीच मजबूत बंधन बनाने में मदद कर सकता है।

Read also- दंत चिकित्सक सह कुशल समाजसेवी के सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. अभिषेक वर्धन

  मैं फिर से विश्व कायस्थ सम्मेलन के पदाधिकारियों को इस महान आयोजन के लिए बधाई देता हूं और उनकी सफलता की कामना करता हूं। मुझे भविष्य में इस तरह के आयोजन का हिस्सा बनकर खुशी होगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.