महिला पहलवानों केयौन शोषण के आरोपी भाजपा सासद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ और दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में एटक बिहार द्वारा प्र...
स्पोर्ट्स

महिला पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में बिहार एटक का प्रदर्शन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर उन पर तुरंत कार्रवाई करने की उठी जोरदार मांग।

पटना, संवाददाता। महिला पहलवानों केयौन शोषण के आरोपी भाजपा सासद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ और दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में एटक बिहार द्वारा प्रदर्शन किया गया। एटक ने भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। एटक ने युवा महिला पहलवानों की मांग को वैध करार देते हुए उन्हें अपना समर्थन भी दिया है।

एटक ने भर्त्सना करते हुए कहा कि अपनी मेहनत से मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले इन युवा पहलवानों को धरना स्थल-जंतर-मंतर पर हर तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा तब हुआ जब 3 मई की रात को उन पर पुलिस ने हमला किया जब वे बारिश से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे और अपनी चटाई बदल रहे थे और कुछ बिस्तर पाने की व्यवस्था कर रहे थे। एक महिला पत्रकार साक्षी जोशी को पुलिस ने पीटा, जिसके कपड़े फटे हुए थे. पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर वह घटना स्थल से तथ्य जानने मौके पर पहुंची थीं।

एटक बिहार के महासचिव ग़ज़नफ़र नवाब ने कहा कि जब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में पदक जीतती है तब हम सब का सर फक्र से ऊंचा हो जाता है और आज उन खिलाड़ियों का अपमान हम कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री एक अपराधी मंत्री बृजभूषण शरण सिंह के लिए हमारे देश की शान को अपमानित कर रहे हैं। एटक के सचिव सह बिजली यूनियन के नेता डी पी यादव ने कहा कि खिलाड़ी का अपमान पुरे देश का अपमान है क्योंकि विश्व स्तर के सभी खेलों में वो खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। एटक अध्यक्ष कां अजय कुमार ने कहा हम संयम के साथ आवाज बुलंद करेंगे, इन योद्धाओं की जीत आम नागरिकों की जीत होगी।
एटक सचिव सह आशा संघ के महासचिव कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि पास्को एक्ट के अपराधी की न केवल संसद सदस्यता समाप्त होनी चाहिए बल्कि उसे जेल भी जाना चाहिए। CPI राज्य कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत ने कहा कि जो पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं कर पाती है वह हमारे देश की संस्कृति को कैसे बचाएगी। बृजभूषण शरण सिंह कि गुण्डागर्दी बिना मोदी जी और अमित शाह के बरदहस्त के संभव हीं नहीं है।

इसे भी पढ़ें- ब्राइटर माइंड्स के प्रशिक्षण का असर,आंखे बंद कर भी बच्चे पहचानते हैं रंग और अक्षर
जिला एटक के अध्यक्ष कां मनोज कुमार ने कहा कि अब यह लड़ाई अलग अलग नहीं लड़ी जा सकती है क्योंकि सरकार एक एक कर सबको परेशान कर रही है और किसान आंदोलन की तरह इस आंदोलन को भी लड़ना होगा। वहीं महिला समाज के पटना जिला सचिव कृष्णा देवी ने कहा कि भाजपा जय श्री राम का नारा लगाती है और महिलाओं का अपमान करती है सीता का सम्मान किये बिना कोई राम भक्त नहीं कहला सकता है

इसे भी पढ़ें- काव्यपाठ के बहाने मुजफ्फरपुर में हुआ साहित्यकारों का समागम

सभा को अशोक कुमार सिन्हा, उमाशंकर, उमाकांत, मनमोहन, सेवांजलि के महासचिव सलाउद्दीन, लेखक सुनील कुमार. वृंदा, कारू प्रसाद ने भी संबोधित किया।सभा मैं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।