सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष देव्यांश मेहरोत्रा ने मानवता का मिशाल पेश किया है। जहां आजकल लोग अपने जन्मदिन के लिए बड...
बिहार

दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष देव्यांश ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन

मुजफ्फरपुर, संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष देव्यांश मेहरोत्रा ने मानवता का मिशाल पेश किया है। जहां आजकल लोग अपने जन्मदिन के लिए बड़े बड़े होटलों का चयन करते हैं वहीं दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष देव्यांश मेहरोत्रा ने अपना जन्म दिन मनाने के लिए एक वृ़द्धाश्रम का चयन किया है।
देव्यांश मेहरोत्रा ने वृन्दावन सेवा संस्थान द्वारा संचालित मिठनपुरा स्थित वृद्धावस्था कल्याण केन्द्र में अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृ़द्धाश्रम में रहने वाले लोगों के लिये नास्ता का प्रबंध किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि वृद्धों से मिलकर, उनके चेहरे पर आत्म संतुष्टि का भाव देख कर मन प्रसन्न हो गया। यहां रह रहे लोगों को सुकून और सुख मिल रहा है। वृद्ध ईश्वर के रूप है, उनमें स्वयं नारायण का वास है। वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आश्रम के रूटिन जीवन में कुछ नयापन आता है। वृद्धाश्रम में रहने वालों में ताजगी और उत्साह का संचार होता है।

इसे भी पढ़ें –अब आप अपने घर को स्मार्ट होम बना सकते हैं वो भी 60प्रतिशत की छूट पर

देव्यांश ने मौके पर कहा कि दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। यह आयोजन भी इसी कोशिश का एक हिस्सा है। मौके पर देव्यांश मेहरोत्रा के पिता अमित मेहरोत्रा भी मौजूद थे।
दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने देव्यांश मेहरोत्रा को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देव्यांश मेहरोत्रा सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके द्वरा विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। घर, परिवार व समाज के संचालन में वृद्धजनों का मार्गदर्शन जीवन के प्रत्येक दुख-सुख से सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। ऐसे में वृद्धजनों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें- डिजिटल प्लेटफॉर्म बीमाकवच बीमा की बारिकियों को समझाएगा

डा. नम्रता ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हम निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें।आज के समय जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदो की सहायता करती रहनी चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

5 Replies to “दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष देव्यांश ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन

  1. whoah this blog is great i love studying your articles. Stay up the good paintings! You realize, a lot of people are searching round for this info, you can aid them greatly.

  2. I’m truly enjoying the design and layout of your website. It’s a very easy on the eyes which makes it much more enjoyable for me to come here and visit more often. Did you hire out a designer to create your theme? Superb work!

  3. You really make it appear really easy with your presentation but I in finding this topic to be really one thing that I believe I’d by no means understand. It seems too complicated and extremely vast for me. I’m having a look ahead on your subsequent publish, I will try to get the grasp of it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *