मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। बांबे हाई कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। हालांकि रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रिया करीब एक महीने से NDPS ऐक्ट के तहत भायखला जेल में बंद थीं। एनसीबी ने रिया से लंबी पूछताछ के बाद 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को सर्शत जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि जमानत के बाद 10 दिनों तक रिया को पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी। वह कोर्ट के आदेश के बिना विदेश नहीं जा सकती हैं, उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। रिया के साथ कोर्ट ने सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी ज़मानत दी है, लेकिन शौविक के साथ अब्दुल बासित की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलवार को ही विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया था। विशेष सरकारी वकील अतुल सर्पाडे ने बताया कि एनडीपीएस अदालत ने दोनों को 20 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विशेष अदालत इससे पहले रिया और उसके भाई की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
Related Articles
अर्नब को जमानत नहीं देकर HC ने की गलती : SC
नई दिल्ली. रिपब्लिक टीवी के एंकर अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. शीर्ष न्यायालय (SC) ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर का मूल्यांकन करने से उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए कोई अभियोग स्थापित […]
मुझे मौका देने के लिए मेरे सहयोगियों का आभार : अमित भारद्वाज
पटना . 15 मार्च मायानगरी मुंबई में अपने अभिनय के जादू से अभिनेता अमित भारद्वाज ने अपने फैंस का दिल जीता है। उनकी हालिया रिलीज कुछ फिल्मों में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हुई है। अमित की हालिया रिलीज फिल्म मजमा और डाउन टाउन ने सुर्खियां बटोरी है। मैक्सप्लेयर पर ये फिल्में उपलब्ध हैं। अमित […]
कायस्थ समाज अपने स्वर्णिम अध्याय को दुहराने के लिये प्रतिबद्ध : राजीव रंजन प्रसाद
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न विश्व भर में फैले कायस्थों की एकजुटता के लिए संगठित ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जेकेसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कायस्थ रत्न श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कायस्थ समाज के लोगों को संगठित होने के लिये आह्वान करते हुये कहा कि यदि हम संगठित होकर काम करें तो कायस्थ समाज […]


