मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। बांबे हाई कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। हालांकि रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रिया करीब एक महीने से NDPS ऐक्ट के तहत भायखला जेल में बंद थीं। एनसीबी ने रिया से लंबी पूछताछ के बाद 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को सर्शत जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि जमानत के बाद 10 दिनों तक रिया को पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी। वह कोर्ट के आदेश के बिना विदेश नहीं जा सकती हैं, उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। रिया के साथ कोर्ट ने सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी ज़मानत दी है, लेकिन शौविक के साथ अब्दुल बासित की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलवार को ही विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया था। विशेष सरकारी वकील अतुल सर्पाडे ने बताया कि एनडीपीएस अदालत ने दोनों को 20 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विशेष अदालत इससे पहले रिया और उसके भाई की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
Related Articles
19 फरवरी को आयोजित होगा सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम
आगामी 19 फरवरी 2021 को चाणक्य विकास मोर्चा के तत्वाधान में भव्य श्री सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पटना में होने जा रहा है. इस हेतु आज दिनांक 14 फरवरी 2021 को ठाकुरबाड़ी गर्दनीबाग प्रांगण में श्री बृजेश मिश्रा जी के नेतृत्व में सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम हेतु तैयारी बैठक की गई जिसमें ‘सूर्य […]
कील ठोकने के विवाद में दो भाइयों में हुई जमकर मारपीट
खुसरूपुर। नगर के चकहुसैन मुहल्ले में बीती रात दीवाल में कील ठोकने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें अनिल कुमार के पुत्र अमित कुमार को गंभीर चोटें आई है।पीड़ित […]
मेरा सपना है मशरूम की प्रोसेसिंग यूनिट लगानाः मशरूम मैन संजीव कुमार
पटना / सवांददाता। भारत और चाइना ने एक साथ मशरूम की खेती सन् 1882 में करनी शुरू की थी। आज चीन 330 लाख टन मशरूम उपजा रहा है और भारत का आंकड़ा डेढ़ लाख टन है। जबकि बिहार तो इस आंकड़े में भी नहीं है। ये बातें बिहार में मशरुम मैन आफ बिहार के नाम […]




