नई दिल्ली। साल 2020 बॉलीवुड के लिए बेहद ख़राब बीत रहा है। एक के बाद एक बुरी ख़बरें आ रही हैं। अब अजय देवगन पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके छोटे भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है। अनिल 45 साल के थे। इस ख़बर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटीज़ अजय को सांत्वना देने के साथ अनिल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हालांकि अभी मौत की वजह सामने नहीं आयी है। अजय ने ख़ुद सोशल मीडिया के ज़रिए दुखद ख़बर शेयर की। उन्होंने बताया कि कल रात अनिल देवगन यह दुनिया छोड़कर चले गये थे। उनकी असमय मौत से परिवार बेहद दुखी है। अजय ने लिखा कि अजय देवगन फ़िल्म्स और वो उनकी कमी शिद्दत से महसूस करेंगे। आत्मा के लिए प्रार्थना कीजिए। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से कोई व्यक्तिगत शोक सभा आयोजित नहीं की जाएगी। अनिल ने 1996 में आयी सनी देओल, सलमान ख़ान और करिश्मा कपूर की फ़िल्म जीत से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद अजय की फ़िल्मों जान, प्यार तो होना ही था, इतिहास और हिंदुस्तान की कसम में अनिल ने बतौर असिस्टेंट काम किया था। 2000 में आयी अजय की फ़िल्म राजू चाचा से अनिल ने बॉलीवुड में बतौर इंडिपेंडेंट निर्देशक पारी शुरू की। इस फ़िल्म में काजोल, ऋषि कपूर और संजय दत्त भी अहम किरदारों में थे। राजू चाचा अजय देवगन की भी पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म थी। 2005 में अनिल ने अजय को ब्लैकमेल में निर्देशित किया था। बतौर निर्देशक अनिल की आख़िरी फ़िल्म हाले-दिल है, जो 2008 में आयी थी। अजय की फ़िल्म सन ऑफ़ सरदार में वो क्रिएटिव डायरेक्टर थे। पिछले साल 27 मई को अजय के पिता वेटरन एक्शन निर्देशक वीरू देवगन का निधन हुआ था।
Related Articles
राजनीतिक संकट के बीच, राहुल गांधी पुडुचेरी पहुंचे
पुडुचेरी। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी पहुंचे। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी के करीबी सहयोगी ए. जॉन कुमार ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के साथ असंतोष का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया। इस इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस अब यहां सत्ता खोने के कगार पर […]
दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति हुई नष्ट
गया/ अनमोल कुमार । गया शहर के डेल्हा थाना अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर पर रविवार को Puspa Market की एक मिठाई दुकान मे दो गैस सिलेंडर फटने से अफरा तफरी का माहौल हो गया । भयभीत लोग इसे बम ब्लास्ट समझ कर भगदड़ मचा दी । घर से किसी तरह से महिला […]
देश में कोरोनावायरस के 10,584 नए मामले और 78 मौतें दर्ज
नई दिल्ली। देश में पिछले एक महीने से मरने वालों की संख्या 200 और मामलों की संख्या 15 हजार के पार नहीं गई है। ऐसी संभावना है कि बीच के कुछ दिनों में मामलों की संख्या बढ़ने के पीछे का कारण वायरस का म्यूटेशन या नए वैरिएंट हैं। इससे पहले 22 फरवरी सोमवार को कोरोनावायरस […]



