नई दिल्ली/ एजेंसी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक बदला हुआ खतरनाक रूप सामने आया है। इससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वायरस के इस नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की सोमवार को आपात बैठक बुलाई है। एक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अगुआई में यह बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन संयुक्त निगरानी समूह यानी जेएमजी के सदस्य भी हैं। ब्रिटेन में नए वायरस के चलते तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसको देखते हुए लंदन और इंग्लैंड के कुछ इलाकों में रविवार से सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके चलते एकबार फिर लाखों लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए हैं।
यही नहीं आलम यह है कि गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार देश में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते दिनों कहा था कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस का नया रूप दुनिया के सामने आ गया है जो पहले के वायरस के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। कोरोना की इस नई स्ट्रेन से दहशत का आलम यह है कि यूरोप के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली विमान सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी है।
Related Articles
जिलों, प्रखण्डों, पंचायतों से लेकर सभी गांवों को डेयरी को-ऑपरेटिव नेटवर्क से जोडें: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के समक्ष काॅम्फेड द्वारा डेयरी डेवलपमेंट से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया सभी गांवों में महिलाओं के लिए अलग से डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटी बनायें। जीविका की महिलाओं को भी इसमें शामिल करें। भैंस और गाय के दूध की अलग-अलग उपयोगिता है, जिसे देखते हुये इस संबंध में अध्ययन करायें और उसके आधार पर इसे प्रमोट […]
तेजस्वी को सत्ता की छटपटाहट :Jitan Ram Manjhi
गया,अनमोल कुमार। आज यहां आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री Jitan Ram Manjhi ने कुछ पत्रकारों को संबोधित किया और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल नेताओं को सत्ता पाने की छटपटाहट है। विशेष कर तेजस्वी यादव को , जिन्हें विरासत में राजनीति मिली है लालू प्रसाद के द्वारा बनाए गए राजनीति स्टैंड पर वे सत्ता […]
निरहुआ को छोड़ आम्रपाली अब लगाएंगी खेसारी संग ठुमके
नाइंटीज के दशक की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फ़िल्म ‘आशिकी’ किसे याद नहीं होगा। अब इसी टाइटल से बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्माता प्रदीप के शर्मा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा है कि वे जल्द ही भोजपुरी फ़िल्म ‘आशिकी’ लेकर […]




