पटना,संवाददाता। समाज सेविका स्वर्गीय फुलझरी देवी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कुरथौल स्थित दीदीजी संस्कारशाला में 51 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। राजधानी पटना से सटे कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में फुलझरी देवी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे पाटिलिपुत्रा सांसद रामकृपाल यादव।
कार्यक्रम की शुरूआत समाजसेविका फुलझरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। इस अवसर पर सांसद रामकृपाल यादव ने 51 महिलाओं के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया।
मौके पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद और स्वर्गीय फुलझरी देवी के पति समाजेवी मिथिलेश सिंह ने सांसद रामकृपाल यादव को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का समाजसेवा करना दायित्व है। मानव के मन में समाजसेवा का भाव होना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2023 : कब है राखी का त्योहार 30 या 31 अगस्त को ?
दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने इस अवसर पर कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि दीदीजी फाउंडेशन ऐसे अवसर तलाशता है। आप सब भी चाहें तो अवसर निकाल कर ऐसे पुनित कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह समाजसेवी मिथिलेश सिंह का शुक्रिया अदा करती हैं जिन्होंने संस्कारशाला के लिए नि.शुल्क जगह उपलब्ध करायी है। संस्कारशाला में गरीब महिलाओं को सिलाई, गरीब बच्चों को संगीत, डांस और पेंटिंग की शिक्षा नि.शुल्क दी जाती है।
मिथिलेश सिंह ने कहा वह हर साल अपनी पत्नी फुलझरी देवी की स्मृति में जरूरमंद लोगों की बीच साड़ी और अंगवस्त्र का वितरण करते हैं।
इसे भी पढ़ें- चित्रांश समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
इस अवसर पर चुन्नू सिंह, गोल्डेन सिंह, रणबीर सिंह, अरूण सिंह, पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह,महेन्द्र तिवारी,अमिताभ सिंह, शकीला देवी, अमित कुमार राज, अभिषेक सिंह, साजन कुमार, हंसराज मुखिया, उमेश सिंह, रंजीत ठाकुर,अभिमन्यु कुमार, गप्पू कुमार, अभिराज कुमार, आयुष राज,अनुराग, अभिनव, प्रियंका, दीपक समेत कई लोग उपस्थित थे।





I’ve been surfing on-line greater than three hours as of late, but I never discovered any interesting article like yours. It?¦s lovely worth enough for me. Personally, if all site owners and bloggers made good content as you did, the web will be a lot more useful than ever before.