Chandrayaan-3 इसरो का बहु प्रतिक्षित मिशन चंद्रयान 3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर करेगा सॉफ्ट लैंडिंग। इसी के साथ अब से मात्र कुछ घंटे बाद ही भारत एक नया इतिहास रचेगा। पूरी दुनिया उस क्षण की प्रतीक्षा कर रही है। भारत तो उत्साहित है ही। देशभर में इसकी सफलता को लेकर पूजा अर्चना किये जा रहे हैं। खास बात ये है कि अब तक दुनिया के किसी भी देश को चांद के साउथ पोल पर उतरने में सफलता नहीं मिली है। चंद्रयान 3 अगर आज शाम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल हो जाता है तो चंद्रमा के साउथ पोल (डार्क साइड ऑफ मून) पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
जानें क्या है Chandrayaan-3?
इसरो के अनुसार चंद्रयान-2 मिशन का ही अगला चरण है चंद्रयान-3। इसे चंद्रमा की सतह पर परीक्षण के लिए भेजा गयाा है। एक प्रणोदन मॉड्यूल, एक लैंडर और एक रोवर से लैस है यह Chandrayaan-3 । मिशन की सफलता के लिए इसमें नए और एडवांस्ड उपकरण इसमें जोड़े गए हैं। एल्गोरिदम को भी बेहतर किया गया है। इसमें उन कारों को दूर करन की कोशिश की गई है, जिनकी वजह से चंद्रयान-2 मिशन असफल रहा था।
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2023 : कब है राखी का त्योहार 30 या 31 अगस्त को ?
अब जब चंद्रयान 3 की लैंडिंग में कुछ ही घंटे शेष हैं तब देश और दुनिया की नजर Chandrayaan-3 की सफलता पर टीकी है।
Chandrayaan-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण
चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण आज शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा. इसे ISRO की वेबसाइट isro.gov.in, YouTube पर… youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss, Facebook पर Facebook https://facebook.com/ISRO और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है।





It’s hard to find knowledgeable people on this topic, but you sound like you know what you’re talking about! Thanks
I got good info from your blog
Some genuinely nice and useful info on this web site, too I conceive the pattern contains good features.
Those are yours alright! . We at least need to get these people stealing images to start blogging! They probably just did a image search and grabbed them. They look good though!
There is visibly a bunch to know about this. I think you made certain good points in features also.