पटना सिटी के स्थानीय त्रिपोलिया स्थित पाल एलेवन मैरिज हॉल में षनेशवरी विद्या कला प्रांगण द्वारा सावन महोत्सव सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्य...
बिहार

पटना सिटी में सावन महोत्सव, छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

पटना सिटी,संवाददाता। पटना सिटी के स्थानीय त्रिपोलिया स्थित पाल एलेवन मैरिज हॉल में षनेशवरी विद्या कला प्रांगण द्वारा सावन महोत्सव सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाल ही आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतियोगेयों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें-सामयिक परिवेश गुजरात के ऑनलाइन पटल ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

सावन महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर स्त्री रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉक्टर शांति राय ने किया। मुख्य अतिथि पटना नगर निगम के मेयर सीता साहू थी।
इसे भी देखें-दिल टूट गइल, आंसू गंगा जल भइल , खेसारी पहुंचलन भोले बाबा के शरण में
विशिष्टअतिथि वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी”सन्त”, प्रभु तारा स्कूल के निर्देशक मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, मनोज कुमार उपस्थित होकर अपने विचार प्रकट कियाउदगार व्यक्त किए।

इसे भी पढ़ें- पत्रकार हत्या कांड के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगीः मुख्यमंत्री
समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन षनेशवरी विद्या कला प्रांगण की निर्देशिका वंदना रुचिता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुआ। इसके बाद गीत संगीत एवं नृत्य के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरे समय हरे हरे परिधानों में महलाएं थिरकती हुई और सवन का आनंद उठते दिखीं। जूली, आस्था, भूमि, संस्कृति, खुशबू,लावण्या, विकास,अनुष्का, अनमोल, अंबिका, मयंक, नैंनसी, तेजस, सार्थक, साहिल, विक्रांत, धानी, अन्यना, आरोही, सारिका ,शिवांगी, शांभवी, रवि मिश्रा, रॉकी,पूजा, यशस्वी एवं अन्य बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम से लोगों का दिल जीत लिया।
मोके पर चित्रकला प्रतियोगिता की परिणाम भी घोषित किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार शिवांगी, शांमभवी, अंश द्वितीय पुरस्कार आदर्श, आरिका, सक्षम,कार्तिक, परिधि एवं तृतीय पुरस्कार नैंसी, हर्ष राज,लावण्या प्रगति,सानवी को दिया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “पटना सिटी में सावन महोत्सव, छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *