नई दिल्ली/ एजेंसी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक बदला हुआ खतरनाक रूप सामने आया है। इससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वायरस के इस नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की सोमवार को आपात बैठक बुलाई है। एक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अगुआई में यह बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन संयुक्त निगरानी समूह यानी जेएमजी के सदस्य भी हैं। ब्रिटेन में नए वायरस के चलते तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसको देखते हुए लंदन और इंग्लैंड के कुछ इलाकों में रविवार से सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके चलते एकबार फिर लाखों लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए हैं।
यही नहीं आलम यह है कि गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार देश में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते दिनों कहा था कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस का नया रूप दुनिया के सामने आ गया है जो पहले के वायरस के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। कोरोना की इस नई स्ट्रेन से दहशत का आलम यह है कि यूरोप के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली विमान सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी है।
Related Articles
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिलीप जायसवाल को राजीव रंजन ने दी बधाई
पटना, संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत पार्टी के तमाम नेता कर रहे हैं।उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में दिलीप जायसवाल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के […]
अनुराग कश्यप से सारे संबंध तोड़ दूंगीः तापसी पन्नू
तापसी पन्नू अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तापसी ने अनुराग का साथ देते हुए उन्हें ‘सबसे बड़ा फेमिनिस्ट’ बताया है। वहीं अब एक ताजा […]
बिना किसी सबूत के SRA के बारे में खबरें चल रही हैं : एनसीबी
मुंबई: एक अखबार ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, डिनो मोरिया और अर्जुन रामपाल का नाम आया है. इस पर एनसीबी ने कहा कि SRA के बारे में बिना किसी सबूत के कुछ खबरें चल रही है. दरअसल, दैनिक भास्कर की […]


