रविवार की सुबह वेंडर मुकेश गाड़ी लेकर सिलेंडर सप्लाई करने निकला था। इधर, विनय कुमार अपनी दुकान पर बड़े सिलेंडर से पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहा था तभी छोटा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसी दौरान उसकी दुकान के पास से गुजर रहे वेंडर के सिर में छोटे सिलेंडर का एक टुकड़ा जा लगा, जिसके चलते उसका सिर उड़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विस्फोट के चलते दुकान का कर्मी सोनू और मृतक मुकेश का सहयोगी धीरज भी जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष सनोवर खान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया। बाद में मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया। बताया गया कि महेश महतो के मकान में किराए पर दुकान लेकर गैस रिफिलिंग करने वाले विनय कुमार की दुकान में दो दर्जन से अधिक सिलेंडर रखे थे। विस्फोट के कारण दुकान में सामान अस्त व्यस्त हो गए। बहादुरपुर थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। घायलों का बयान लिया जाएगा। आरोपित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के वक्त वेंडर मुकेश कुमार गैस रिफिलिंग की दुकान से करीब 10 फीट की दूरी पर खड़ा था। तभी अचानक सिलेंडर फटा और उसकी जान चली गयी। घटनास्थल पर दूर तक खून फैला हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोहे का टुकड़ा सिर में लगने से वेंडर मुकेश कुमार ने कुछ देर तक छटपटाया और दम तोड़ दिया। लोगों का कहना था कि हादसे के वक्त दुकान के पास नाममात्र के लोग ही थे। यदि दुकान के पास भीड़ होती तो और लोगों की जान जा सकती थी।गैस कारोबार से जुड़े जानकारों की मानें तो बाजार में अवैध तरीके से मिलने वाला पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है। ये अक्सर फट जाते हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
माघी पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी
सनातन धर्मावलंबियों ने पवित्र गंगा नदी में श्रद्धा से स्नान किया.पटना स्थित गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ देखी गई. श्रद्धालुओंं ने स्नान के बाद नेम-नियम और निष्ठा से मंदिरों में पूजा अर्चना की। उत्तर बिहार से प्राप्त समाचारों के मुताबिक़ आज सुबह से ही स्थानीय सभी तालाबों,पोखरों नदियों में स्नान करने […]
आईश में प्रवेश परीक्षा के लिए बिहार के छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली पटना में भी होगा सेंटर: अश्विनी चौबे
फोटो कैप्शन:- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को स्मृति चिन्ह प्रदान करती अखिल भारतीय वाक एवं श्रवण संस्थान मैसूर कर्नाटक की निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर पुष्पावती भागलपुर के जवाहरलाल मेडिकल चौक कॉलेज में चल रहे सेंटर में डिप्लोमा के साथ डिग्री की भी पढ़ाई की होगी व्यवस्था मिनी आईश के रूप […]
पिछड़े एवं विकासशील राज्यों के बीच आर्थिक समानता बदल सकती है, भारत का भविष्य : राजीव रंजन
बदला जा सकता है भारत का भविष्य । राजीव रंजन कहते हैं पिछड़े एवं विकासशील राज्यों के बीच आर्थिक समानता बदल सकती है भारत का भविष्य। इसके लिए वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अगुवाई करने की अपील भी करते हैं। पटना, संवाददाता। जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार […]




