मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। बांबे हाई कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। हालांकि रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रिया करीब एक महीने से NDPS ऐक्ट के तहत भायखला जेल में बंद थीं। एनसीबी ने रिया से लंबी पूछताछ के बाद 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को सर्शत जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि जमानत के बाद 10 दिनों तक रिया को पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी। वह कोर्ट के आदेश के बिना विदेश नहीं जा सकती हैं, उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। रिया के साथ कोर्ट ने सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी ज़मानत दी है, लेकिन शौविक के साथ अब्दुल बासित की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलवार को ही विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया था। विशेष सरकारी वकील अतुल सर्पाडे ने बताया कि एनडीपीएस अदालत ने दोनों को 20 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विशेष अदालत इससे पहले रिया और उसके भाई की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
Related Articles
Budget 2022: जानें क्या है आम लोगों की प्रतिक्रिया
Budget 2022 । पटना। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में लोकलुभावन बजट पेश किया। सत्तापक्ष ने जहां इस बजट को देशहित और विकास हित में करार दिया वहीं, किसी ने इसे लोक लुभावन माना तो विपक्ष ने इसे खारीज ही कर दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा पेश बजट पर […]
केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ रुद्राभिषेक
बक्सर/संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे के स्वास्थ्य लाभ के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। बक्सर स्थित रामेश्वरम मंदिर में स्वस्थ होने की कामना की गई। देश के विभिन्न क्षेत्रों में उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई जा रही है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे कोरोना […]
सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी
युवक के कमर व पेट के बीच ताजा ऑपरेशन और बैंडेज, बड़ी अनहोनी की आशंका खुसरूपुर/ सवांददाता। मंगलवार की सुवह खुसरूपुर थाना क्षेत्र के पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के सुकरवेगचक के समीप सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गयी। शव को देखने के लिए लोगों की […]




