छपरा. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर गुरुवार से नामांकन का दौर शुरू हुआ. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई इसके साथ ही प्रत्याशियों ने नामांकन करने का भी सिलसिला शुरू कर दिया. इस कड़ी में छपरा में लालू प्रसाद यादव ने भी अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. लालू इस बार छपरा से विधान परिषद चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. दरअसल हम राजद के सुप्रीमो नहीं बल्कि छपरा के लालू प्रसाद यादव की बात कर रहे हैं जो गुरुवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे. सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है. दरअसल लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण विधान परिषद चुनाव का प्रत्याशी अचानक चर्चा में आ गया है.इस प्रत्याशी ने नगर पंचायत से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक में अपना भाग्य आजमा लिया है, ये बात अलग है कि इसे आज तक सफलता नहीं मिली है लेकिन लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण यह चर्चा में जरूर आ जाता है. मढौरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव में छपरा सीट से बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा.मालूम हो कि देश के कद्दावर राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजायाफ्ता है और रांची में सजा काट रहे हैं, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में छपरा के ये लालू प्रसाद यादव अपने आप में लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. लोग बताते हैं कि शायद ही ऐसा कोई चुनाव हो जिसमें छपरा वाले लालू प्रसाद यादव अपनी दावेदारी नहीं ठोकते हैं. बिहार की इस सीट से किसी जमाने में लालू प्रसाद भी सांसद हुआ करते थे.
Related Articles
पप्पू यादव ने किसान मजदूर रोजगार महासभा को किया संबोधित
समस्तीपुर/ सवांददाता. जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने समस्तीपुर में किसान-मजदूर रोजगार महासभा को संबोधित किया. जिले के मोहद्दीनगर विधानसभा के धमौन पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून के साथ जमाखोरी को कानूनी दर्जा प्रदान कर दिया है. अब बड़े-बड़े व्यापारी […]
तुलसी तेरे गुण अनेक
शंभूदेव झा। तुलसी हमारी संस्कृति और संस्कारों का मतवपूर्ण हिस्सा है। लेकिन इसको यह उपलब्धि ऐसे ही नहीं मिली। इसका कारण है कि तुलसी पौधा तो एक है लेकिन इसमें गुण अनेक हैं। तुलसी का पत्ता, फूल, फल, मूल,शाखा,छाल,तना तथा मिट्टी का उपयोग लाभकारी है ।मान्यता है कि जिस स्थान पर तुलसी का बहुतेरक पौधा […]
पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप का अनिश्चितकालीन महाधरना
पटना. तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) ने अनिश्चितकालीन महाधरना की शुरुआत हुई. जाप के राष्ट्रीय पप्पू यादव ने इस धरने का नेतृत्व किया. जाप की जिला इकाई के नेताओं ने भी अपने-अपने जिला मुख्यालयों में धरना दिया.किसानों का समर्थन करते हुए पप्पू यादव ने […]


