एक रिपोर्ट के मुताबिक क़र्ज़ में फंसे भारत के कारोबारी अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत से कहा है कि वो इन दिनों सामान्य जीवन जी रहे हैं, उनके पास सिर्फ़ एक कार है और वकीलों की फीस चुकाने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़े हैं. उन्होंने अदालत से कहा है कि जनवरी और जून 2020 के बीच उन्हें गहने के बदले 9.9 करोड़ रुपए मिले हैं और अब उनके पास कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसकी कोई क़ीमत हो. जब उनसे उनकी कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कभी भी रॉल्स रोयस कार नहीं थी और वो बस एक ही कार में चलते हैं.ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने 22 मई 2020 को पारित एक आदेश में अंबानी से कहा था कि वो चीन के बैंकों का 5281 करोड़ रुपए क़र्ज़ 12 जून तक चुकाएं. उनसे बैंकों को लीगल फ़ीस के 7 करोड़ रुपए देने के लिए भी कहा गया था.
Related Articles
विवेकानंद जयंती पर युवाओं ने किया रक्तदान
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना। भारतीय सनातन संस्कृति के सम्पोषक विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार ने मनाया। इस मौक़े पर यूथ हॉस्टल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। यह शिविर का आयोजन यूथ फ़ॉर स्वराज के सहयोग से ब्लड सेंटर निर्भया हॉस्पिटल, पटना […]
“पाटलिपुत्र अवार्ड” से सम्मानित हुए रंगकर्मी
पाटलिपुत्र नाट्य महोत्सव के 36वें संस्करण का धूमधाम से हुआ आगाज प्रदेश के दो वरिष्ठ रंगकर्मी आर. नरेंद्र और प्रमोद त्रिपाठी प्रतिष्ठित ” पाटलिपुत्र अवार्ड ” से सम्मानित दूसरे दिन 3 फरवरी बुधवार को बादल सरकार लिखित नाटक ” सारी रात ” का मंचन पटना । 36वें पाटलिपुत्र नाट्य महोत्सव का मंगलवार की शाम धूमधाम […]
30 जनवरी से शुरू होगी चुहिया की शूटिंग
अवार्ड विनिंग फ़िल्म मेकर हैदर काज़मी की फ़िल्म ‘चुहिया’ की शूटिंग 30 जनवरी से पटना / सवांददाता। भारत में एजुकेशन सिस्टम, कास्ट सिस्टम और जेंडर इनइक्वालिटी जैसे मुद्दों को उभारने वाले सब्जेक्ट्स के साथ अवार्ड विनिंग फ़िल्म मेकर्स हैदर काजमी एक फ़िल्म बना रहे हैं, जिसका नाम ‘चुहिया’ है। फ़िल्म की शूटिंग 30 जनवरी से […]



