नई दिल्ली/ एजेंसी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक बदला हुआ खतरनाक रूप सामने आया है। इससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वायरस के इस नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की सोमवार को आपात बैठक बुलाई है। एक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अगुआई में यह बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन संयुक्त निगरानी समूह यानी जेएमजी के सदस्य भी हैं। ब्रिटेन में नए वायरस के चलते तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसको देखते हुए लंदन और इंग्लैंड के कुछ इलाकों में रविवार से सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके चलते एकबार फिर लाखों लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए हैं।
यही नहीं आलम यह है कि गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार देश में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते दिनों कहा था कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस का नया रूप दुनिया के सामने आ गया है जो पहले के वायरस के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। कोरोना की इस नई स्ट्रेन से दहशत का आलम यह है कि यूरोप के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली विमान सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी है।
Related Articles
अश्विनी कुमार चौबे का बिहार विधान सभा कार्यालय में हुआ स्वागत
पटना. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे गुरुवार को बिहार विधानसभा पहुंचे। वहाँ उनका स्वागत विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने विधानसभा में बिताए अपने यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा ने अपना स्वर्णिम 100 साल पूरा किया है। उन्होंने […]
अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 500,000 : जॉन
वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से अमेरिका में मरने वाले लोगों की संख्या पांच लाख हो गई है। सीएसएसई के आंकड़ों के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका में कोरोना मामलों की संख्या जहां 2.81 करोड़ की संख्या तक पहुंच गई है, वहीं सोमवार को यहां मरने वालों की […]
सोनू सूद बने भगवान,लोकार्पित हुई उनकी मूर्ति
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच किए गए नेक कामों के चलते सोनू सूद की छवि मसीहा की बन चुकी है। तेलंगाना राज्य के गांव डुब्बा टांडा के लोगों ने 47 साल के सोनू के नाम पर एक मंदिर बनवाकर उन्हें सम्मानित किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो गांव वालों ने इस मंदिर का निर्माण […]




