रविवार की सुबह वेंडर मुकेश गाड़ी लेकर सिलेंडर सप्लाई करने निकला था। इधर, विनय कुमार अपनी दुकान पर बड़े सिलेंडर से पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहा था तभी छोटा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसी दौरान उसकी दुकान के पास से गुजर रहे वेंडर के सिर में छोटे सिलेंडर का एक टुकड़ा जा लगा, जिसके चलते उसका सिर उड़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विस्फोट के चलते दुकान का कर्मी सोनू और मृतक मुकेश का सहयोगी धीरज भी जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष सनोवर खान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया। बाद में मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया। बताया गया कि महेश महतो के मकान में किराए पर दुकान लेकर गैस रिफिलिंग करने वाले विनय कुमार की दुकान में दो दर्जन से अधिक सिलेंडर रखे थे। विस्फोट के कारण दुकान में सामान अस्त व्यस्त हो गए। बहादुरपुर थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। घायलों का बयान लिया जाएगा। आरोपित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के वक्त वेंडर मुकेश कुमार गैस रिफिलिंग की दुकान से करीब 10 फीट की दूरी पर खड़ा था। तभी अचानक सिलेंडर फटा और उसकी जान चली गयी। घटनास्थल पर दूर तक खून फैला हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोहे का टुकड़ा सिर में लगने से वेंडर मुकेश कुमार ने कुछ देर तक छटपटाया और दम तोड़ दिया। लोगों का कहना था कि हादसे के वक्त दुकान के पास नाममात्र के लोग ही थे। यदि दुकान के पास भीड़ होती तो और लोगों की जान जा सकती थी।गैस कारोबार से जुड़े जानकारों की मानें तो बाजार में अवैध तरीके से मिलने वाला पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है। ये अक्सर फट जाते हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
डिप्रेशन का शिकार अभिनेता आसिफ बसरा ने किया सुसाइड
धर्मशाला. बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (Asif Basra) ने सुसाइड (Suicide Case) कर लिया है. गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला (Dharamshala) में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे (Cafe) के पास सुसाइड किया है. अभिनेता ने सुसाइड क्यों किया है कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया […]
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा घेरे में हत्या
Atiq Ahmad Murder प्रयागराज, (xposenow.com desk) माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या रात साढ़े दस बजे के आसपास तब की गई जब हुई जब अतीक और अशरफ को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उन दोनों को […]
नुक्कड नाटक : गांधी घाट पर अचानक हुआ शोर – मारो मारो पागल है
पटना,संवाददाता। एनआईटी ( गांधी घाट ) पर अचानक शोर होता है- मारो मारो पागल है। आम जनता में से कुछ लोग अचानक शोर सुनकर भागते हैं तो कुछ लोग उस भीड़ में शामिल हो जाते हैं। एक स्थान पर भीड़ खत्म हो जाती है। फिर नाटक शुरू होता है यह नज़ारा एचएमटी पटना के बैनर […]



