पटना । पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के पार्षद मनोज जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल के भाई कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब कल्लू अपने घर से दुकान जा रहा था। घटना पटना सिटी के चौक थाना के तहत हाजीगंज इलाके की है, जहां सोमवार की सुबह स्टेट बैंक आफ इंडिया के पास टीवी और इलेक्ट्रानिक्स की अपनी दुकान पर वह जा रहा था। शायद यह बात अपराधियों को पता थी, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। पौने ग्यारह बजे के करीब कल्लू अपने दुकान के पास पहुंचा ही था कि उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटनास्थल पर वारदात के बाद काफी खून पसर गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां पर डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने भी हत्या के इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस की शुरुआती जांच में जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। वारदात के पीछे की पूरी असलियत पुलिस के जांच में ही सामने आ पाएगी। दूसरी तरफ वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इलाके के लोग सड़क पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं। रोड जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Related Articles
सामाजिक समरसता का तानाबाना है छठ महापर्व
छठ महापर्व पर विशेष – पटना, प्रदीप कुमार। ‘उगते सूरज की पूजा’ तो संसार का विधान है, पर सिर्फ और सिर्फ हम ‘भारतवासी’ ही अस्ताचल सूर्य की भी अराधना करते हैं, और वो भी,भी, उगते सूर्य से पहले। अगर ‘उदय’ का ‘अस्त’ भौगोलिक नियम है, तो ‘अस्त’ का ‘उदय’ प्राकृतिक और आध्यात्मिक सत्य।बिहार, झारखंड और […]
बिहार की बेटी धृति कमल को मिला एबैकस चैम्पियनशिप में पूरे भारत में 7वां स्थान
एबैकस चैम्पियनशिप में 7वां स्थान। पूर्णियाँ , संवाददाता। बिहार की मेधा ने सदा ही अपना लोहा मनवाया है। इसी कड़ी में पूर्णियाँ की धृति कमल ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का गौरव बढ़ाया है। केंद्रीय विद्यालय, आईटीबीपी करैरा, मध्यप्रदेश में तीसरी कक्षा की छात्रा धृति कमल ने अंतरराष्ट्रीय संस्था यूसीमास (UCMAS) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में […]
रिया और शौविक की जमानत पर सुनवाई आज
मुंबई, एजेंसी। दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को बुधवार को भायखला जेल भेज दिया गया। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को रिया को एनडीपीएस एक्ट की धारा 16/20 के तहत गिरफ्तार किया गया है। रिया और उनके भाई शौविक […]


