छपरा. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर गुरुवार से नामांकन का दौर शुरू हुआ. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई इसके साथ ही प्रत्याशियों ने नामांकन करने का भी सिलसिला शुरू कर दिया. इस कड़ी में छपरा में लालू प्रसाद यादव ने भी अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. लालू इस बार छपरा से विधान परिषद चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. दरअसल हम राजद के सुप्रीमो नहीं बल्कि छपरा के लालू प्रसाद यादव की बात कर रहे हैं जो गुरुवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे. सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है. दरअसल लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण विधान परिषद चुनाव का प्रत्याशी अचानक चर्चा में आ गया है.इस प्रत्याशी ने नगर पंचायत से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक में अपना भाग्य आजमा लिया है, ये बात अलग है कि इसे आज तक सफलता नहीं मिली है लेकिन लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण यह चर्चा में जरूर आ जाता है. मढौरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव में छपरा सीट से बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा.मालूम हो कि देश के कद्दावर राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजायाफ्ता है और रांची में सजा काट रहे हैं, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में छपरा के ये लालू प्रसाद यादव अपने आप में लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. लोग बताते हैं कि शायद ही ऐसा कोई चुनाव हो जिसमें छपरा वाले लालू प्रसाद यादव अपनी दावेदारी नहीं ठोकते हैं. बिहार की इस सीट से किसी जमाने में लालू प्रसाद भी सांसद हुआ करते थे.
Related Articles
कोविड-19 के चलते 2 साल तक सांसद निधि पर जारी रहेगी रोक
नई दिल्ली। राज्यसभा में सांसद सस्मित पात्रा, ए विजय कुमार और बी लिंग्याह यादव ने गुरुवार को एक अतारांकित सवाल में पूछा कि संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीएलएडी) योजना को अब तक रोके जाने के क्या कारण हैं? निधि जारी करने की मांगों पर क्या कार्रवाई हुई, क्योंकि इससे राज्यों में स्थानीय विकास की […]
स्कॉलर अकेडमी के छात्रों ने सीटेट परीक्षा में मारी बाजी
फतुहा। सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। वहीं स्टेशन रोड स्थित स्कोलर एकैडमी के 71प्रतिशत छात्रों ने सीटेट परीक्षा पास किया, जिसमें अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी, मृदुला कुमारी, रेनू मैम, अनामिका कुमारी, रजनी कुमारी, विविधता कुमारी सहित अन्य छात्रों ने सीटेट परीक्षा पास किया। संस्थान को चलाने वाले शेषमणी कुमार और […]
एक दिन क भूख हड़ताल पर रहेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली/एजेंसी . कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों (Farmers Protest) के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. किसानों के प्रति अपना समर्थन जताते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘किसानों ने कल एक दिन के उपवास का […]


