रविवार की सुबह वेंडर मुकेश गाड़ी लेकर सिलेंडर सप्लाई करने निकला था। इधर, विनय कुमार अपनी दुकान पर बड़े सिलेंडर से पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहा था तभी छोटा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसी दौरान उसकी दुकान के पास से गुजर रहे वेंडर के सिर में छोटे सिलेंडर का एक टुकड़ा जा लगा, जिसके चलते उसका सिर उड़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विस्फोट के चलते दुकान का कर्मी सोनू और मृतक मुकेश का सहयोगी धीरज भी जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष सनोवर खान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया। बाद में मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया। बताया गया कि महेश महतो के मकान में किराए पर दुकान लेकर गैस रिफिलिंग करने वाले विनय कुमार की दुकान में दो दर्जन से अधिक सिलेंडर रखे थे। विस्फोट के कारण दुकान में सामान अस्त व्यस्त हो गए। बहादुरपुर थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। घायलों का बयान लिया जाएगा। आरोपित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के वक्त वेंडर मुकेश कुमार गैस रिफिलिंग की दुकान से करीब 10 फीट की दूरी पर खड़ा था। तभी अचानक सिलेंडर फटा और उसकी जान चली गयी। घटनास्थल पर दूर तक खून फैला हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोहे का टुकड़ा सिर में लगने से वेंडर मुकेश कुमार ने कुछ देर तक छटपटाया और दम तोड़ दिया। लोगों का कहना था कि हादसे के वक्त दुकान के पास नाममात्र के लोग ही थे। यदि दुकान के पास भीड़ होती तो और लोगों की जान जा सकती थी।गैस कारोबार से जुड़े जानकारों की मानें तो बाजार में अवैध तरीके से मिलने वाला पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है। ये अक्सर फट जाते हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
Narendra Modi लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, कहा जो योग्य हैं जल्द लगवाएं टीका
Narendra Modi ने आज दिल्ली एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली और योग्य लोगों से जल्द टीका लगवाने की अपील की, इसके बारें में Narendra Modi ने ट्वीट करके जानकारी दी , प्रधानमंत्री ने 1 मार्च को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी. प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा जो योग्य […]
शिक्षक होना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केशव प्रसाद
Education day 2021 : ज्ञान का बहुविषयक दृष्टिकोण अपनाएं शिक्षक : डॉ ध्रुव Education day 2021 : शिक्षा दिवस पर सम्मानित हुए बीएड शिक्षक पटना । बिहार शिक्षा सेवा संवर्ग के वरिष्ठ पदाधिकारी व नालंदा के डीईओ केशव प्रसाद ने कहा कि शिक्षक होना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाना है। उनके कंधों पर समाज […]
इंडियन फैशन वीक ने एड प्रोमो शूट संपन्न
पटना,संवाददाता। इंडियन फैशन वीक ने इस वर्ष के लिए लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए के साथ पटना में एड प्रोमो शूट का आगाज़ किया। जीएमआर इंटरटेनमेंट्स व्लर्ड, सबलाइन फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लिमिटेड और एडकॉम इंडिया ने बिहार के युवा पीढ़ियों को फैशन के दुनिया में आने के लिए प्रेरित किया। Read also-Mamta mehrotra के […]




