Skip to content
Friday, March 06, 2026
XPOSE NOW
  • राजनीति
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • इंटरव्यू
  • धर्म-ज्योतिष
  • स्पोर्ट्स
  • बॉलीवुड
  • अन्य
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • फोटो/कार्टून गैलरी
    • विमर्श
BCA
स्पोर्ट्स

BCA को बचाने में जुटे पूर्व और वर्तमान सचिव

Posted on April 9, 2021April 9, 2021 Author admin Comments Off on BCA को बचाने में जुटे पूर्व और वर्तमान सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) में चल रहे विवाद में कब कहां कौन किसके साथ मिल कर राज्य की बेहतरी के लिए कुछ प्रयास करें, यह कहना मुश्किल है, ताज़ा मामला है कि पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के पहल पर BCA के पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह और वर्तमान सचिव संजय कुमार के बीच एक गुप्त बैठक हुई है।

कई और पूर्व और वर्तमान क्रिकेट प्रशासकों का भी मिल रहा है सहयोग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में बीसीए के विवादित अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के द्वारा किए जा रहे गैर कानूनी कार्यों पर लगाम लगाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
मिल रही जानकारी के अनुसार बीसीसीआई की 16 अप्रैल को होने वाली शीर्ष परिषद की बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर होने वाले दंडात्मक कार्रवाई से बिहार को बचाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। सनद रहे कि हाल में संपन्न हुए बिहार क्रिकेट लीग को रोकने के लिए बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन के द्वारा दो ईमेल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को दिया गया था, लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के विवादित अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और उनके गिरोह के लोगों ने बीसीसीआई के नोटिस और निर्देश की अवहेलना कर न केवल लीग की शुरुआत की बल्कि उसे पूरा भी किया। 23 मार्च को बीसीसीआई के द्वारा भेजे गए ईमेल में बिहार क्रिकेट लीग को गैर मान्यता प्राप्त लीग घोषित करते हुए, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि आप इस लीग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं और उक्त लीग में भाग ले रहे खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ को इस लीग के गैर मान्यता प्राप्त होने की जानकारी दें,
अन्यथा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बीसीसीआई के संविधान की धारा 31 के आलोक में कारवाई की जाएगी।
Read Also : IPL 2021: आज से शुरू हो रहा खेलप्रेमियों का सबसे बड़ा त्योहार,यहां देखे पूरा शेड्यूल
बीसीसीआई की संविधान की धारा 31 के मुताबिक किसी भी संघ के द्वारा बीसीसीआई की अनुमति के बिना आईपीएल की तर्ज पर लीग कराने पर उक्त राज्य संघ को मिलने वाली अनुदान की राशि पर रोक, खिलाड़ियों पर बैन सहित संघ की सदस्यता समाप्त करने जैसी कारवाई किए जाने का प्रावधान है। जहां तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का मामला है तो अध्यक्ष के अनेकानेक असंवैधानिक कार्यों के कारण, इस संघ को मिलने वाली अनुदान राशि पर बीसीसीआई ने पूर्व से हीं रोक लगा रखी है। चूंकि यह पूरा लीग अध्यक्ष के द्वारा व्यक्तिगत क्षमता से कुछ अवैध लोगों के साथ करवाया गया है, कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के किसी भी सदस्य को इस लीग के आयोजन में भागीदार नहीं बनाया गया, यहां तक कि कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों को भी लीग की मान्यता के मामले में अध्यक्ष के द्वारा गुमराह किया गया।इन सभी विंदूओ पर चर्चा के अलावा यह भी विचार किया गया कि
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के विवादित अध्यक्ष के द्वारा क्षमा दान के लिए बीसीसीआई को भेजें गए ईमेल में उल्लेख किए गए कारण कि ” मेल को नहीं देखे जाने के कारण, इस लीग को नहीं रोका जा सका”
चर्चा करते हुए विचार व्यक्त किया गया कि इस कारण को बीसीसीआई बीसीए की अक्षमता और संघ की अयोग्यता के अलावा और कुछ नहीं मानेगा।
मेल नहीं देखे जाने का बहाना है या बीसीए को डुबाना है, इस पर यह भी चर्चा होने की खबर है कि जब मेल देख लिया और उसका जवाब भी दे दिया, फिर एक अप्रैल से फ्रेंचाइजी बेस टुर्नामेंट बशिष्ट नारायण सिंह मेमोरियल टी 20 के आयोजन का मतलब क्या होता है। इस टुर्नामेंट में प्रति फ्रेंचाइजी दो लाख रुपए से अधिक लिए जाने की खबर है।
मिल रही जानकारी के अनुसार अध्यक्ष को छोड़कर बीसीए के अधिकांश सदस्य बीसीए के विवादित अध्यक्ष को इस गैर मान्यता प्राप्त लीग के आयोजन और उससे बीसीए पर होने वाली कार्रवाई के लिए जिम्मेदार मानते हैं।
अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस लीग में सैकरों करोड़ की राशि की अवैध लेन देन की गई है।
इस बैठक का क्या परिणाम होता है, यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन अगर बीसीए के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों के द्वारा कुछ प्रयास किया जाता है, और बीसीसीआई के द्वारा बीसीए पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो यह बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए एक सुखद समाचार होगा। वैसे इस प्रयास में कई पूर्व और वर्तमान प्रशासकों का समर्थन भी बीसीए सचिव को प्राप्त हो रहा है।

Tagged bca, bcci, bcci bank, bcci cricket, bcci domestic, bcci domestic twitter, bcci highlights, bcci instagram, bcci ipl, bcci live, bcci live score, bcci meaning, bcci official website, bcci syed mushtaq ali trophy, bcci tv, bcci tv highlights, bcci twitter, bihar cricket assocoation, Featured News, ipl cancelled, jay shah bcci, rajiv shukla, rakesh kumar tiwari, ravishankar prasad singh, rupa gurunath, saba karim, shashank manohar, sourav ganguly bcci, women ipl 2020
admin

Related Articles

मेडल जीतने वाले जुडो खिलाड़ियों को यूथ हॉस्टल्स एशोसियेशन करेगी सम्मानित। बिहार राज्य स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 27 एव...
स्पोर्ट्स

मेडल जीतने वाले जूडो खिलाड़ियों को यूथ हॉस्टल्स एशोसियेशन करेगी सम्मानित

Posted on May 29, 2023May 29, 2023 Author admin

बिहार राज्य स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता 2023-24 संपन्न। विजेता 16 खिलाड़ी जेएसडब्ल्यू कर्नाटक में 5 से 10 जुलाई 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले को यूथ हॉस्टल एसोसिय़ेशन करेगा सम्मानित। पटना,संवाददाता। मेडल जीतने वाले जूडो खिलाड़ियों को यूथ हॉस्टल्स एशोसियेशन करेगी सम्मानित। बिहार राज्य स्तरीय […]

Breaking News स्पोर्ट्स

कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद भारतीय टीम को मिली ट्रेनिंग की इजाजत

Posted on February 1, 2021February 1, 2021 Author admin

चेन्नई। भारतीय टीम को शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा।बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में कहा, ” भारतीय टीम ने चेन्नई में सोमवार को अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। नियमित अंतराल पर इनके तीन […]

चार जूडो खिलाड़ी यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के होंगे सदस्य। पटना जिला जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य जूनियर एवं ....
स्पोर्ट्स

चार जूडो खिलाड़ी को मिलाी, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की निःशुल्क सदस्यता

Posted on February 15, 2022February 15, 2022 Author Xpose Now Desk

 चार जूडो खिलाड़ी यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के होंगे सदस्य। पटना, संवाददाता। पटना जिला जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर जूडो चैंपियनशिप में गोल्डन मार्शल आर्ट एकेडमी ने परचम लहराया। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पाटलिपुत्र यूनिट ने जूडो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों पटना की […]

Post navigation

काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का रडार तकनीक से होगा पुरातात्विक सर्वेक्षण
खतरनाक है Corona Virus का दूसरा स्ट्रेन

LATEST

  • मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा क्यों जा रहे हैं नीतीश कुमार March 5, 2026
  • BJP- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अब बिहार से जाएंगे राज्यसभा March 3, 2026
  • महादेवी वर्मा सम्मान समारोह-2026 बापू टॉवर में होगा आयोजित February 22, 2026
  • राशिफल 2026-जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष आपके लिए January 1, 2026
  • नितीन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जीकेसी ने भाजपा को दिया धन्यवाद December 21, 2025
  • लिटेरा पब्लिक स्कूल पटना ने दिव्यागों को दिए कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र September 26, 2025
  • Caregivers24 मतलब आपके घर पर ही कम खर्चे में आईसीयू की सुविधा September 22, 2025
  • पटना में मेट्रो के परिचालन से पूर्व सभी सुरक्षा मानकों की हुई पड़ताल September 16, 2025
  • तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राजद में उत्साह September 16, 2025
  • सदस्यता अभियान को लेकर जीकेसी ने की प्रदेश अध्यक्षों की बैठक September 16, 2025

About Us

पटना से शुरु हुआ यह न्यूज पोर्टल www.xposenow.com भयरहित पत्रकारिता के साथ आपके समक्ष है। इस उम्मीद के साथ कि आपका स्नेह और प्यार हमें मिलता रहेगा।
संपादक रंजना कुमारी
संपादकीय सलाहकार- मुकेश महान, अमरचंद्र सोनू, विनीत मिश्रा
संपर्क:- +91 90973 42912
Email ID:- mahanmukesh@gmail.com

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा क्यों जा रहे हैं नीतीश कुमार
  • BJP- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अब बिहार से जाएंगे राज्यसभा
  • महादेवी वर्मा सम्मान समारोह-2026 बापू टॉवर में होगा आयोजित
  • राशिफल 2026-जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष आपके लिए
  • नितीन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जीकेसी ने भाजपा को दिया धन्यवाद

Important Links

हमारे बारे में

हमसे संपर्क करे

| Eggnews by Theme Egg.
  • होम
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About Us