Skip to content
Tuesday, October 27, 2026
XPOSE NOW
  • राजनीति
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • इंटरव्यू
  • धर्म-ज्योतिष
  • स्पोर्ट्स
  • बॉलीवुड
  • अन्य
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • फोटो/कार्टून गैलरी
    • विमर्श
BCA
स्पोर्ट्स

BCA को बचाने में जुटे पूर्व और वर्तमान सचिव

Posted on April 9, 2021April 9, 2021 Author admin Comments Off on BCA को बचाने में जुटे पूर्व और वर्तमान सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) में चल रहे विवाद में कब कहां कौन किसके साथ मिल कर राज्य की बेहतरी के लिए कुछ प्रयास करें, यह कहना मुश्किल है, ताज़ा मामला है कि पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के पहल पर BCA के पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह और वर्तमान सचिव संजय कुमार के बीच एक गुप्त बैठक हुई है।

कई और पूर्व और वर्तमान क्रिकेट प्रशासकों का भी मिल रहा है सहयोग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में बीसीए के विवादित अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के द्वारा किए जा रहे गैर कानूनी कार्यों पर लगाम लगाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
मिल रही जानकारी के अनुसार बीसीसीआई की 16 अप्रैल को होने वाली शीर्ष परिषद की बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर होने वाले दंडात्मक कार्रवाई से बिहार को बचाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। सनद रहे कि हाल में संपन्न हुए बिहार क्रिकेट लीग को रोकने के लिए बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन के द्वारा दो ईमेल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को दिया गया था, लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के विवादित अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और उनके गिरोह के लोगों ने बीसीसीआई के नोटिस और निर्देश की अवहेलना कर न केवल लीग की शुरुआत की बल्कि उसे पूरा भी किया। 23 मार्च को बीसीसीआई के द्वारा भेजे गए ईमेल में बिहार क्रिकेट लीग को गैर मान्यता प्राप्त लीग घोषित करते हुए, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि आप इस लीग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं और उक्त लीग में भाग ले रहे खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ को इस लीग के गैर मान्यता प्राप्त होने की जानकारी दें,
अन्यथा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बीसीसीआई के संविधान की धारा 31 के आलोक में कारवाई की जाएगी।
Read Also : IPL 2021: आज से शुरू हो रहा खेलप्रेमियों का सबसे बड़ा त्योहार,यहां देखे पूरा शेड्यूल
बीसीसीआई की संविधान की धारा 31 के मुताबिक किसी भी संघ के द्वारा बीसीसीआई की अनुमति के बिना आईपीएल की तर्ज पर लीग कराने पर उक्त राज्य संघ को मिलने वाली अनुदान की राशि पर रोक, खिलाड़ियों पर बैन सहित संघ की सदस्यता समाप्त करने जैसी कारवाई किए जाने का प्रावधान है। जहां तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का मामला है तो अध्यक्ष के अनेकानेक असंवैधानिक कार्यों के कारण, इस संघ को मिलने वाली अनुदान राशि पर बीसीसीआई ने पूर्व से हीं रोक लगा रखी है। चूंकि यह पूरा लीग अध्यक्ष के द्वारा व्यक्तिगत क्षमता से कुछ अवैध लोगों के साथ करवाया गया है, कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के किसी भी सदस्य को इस लीग के आयोजन में भागीदार नहीं बनाया गया, यहां तक कि कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों को भी लीग की मान्यता के मामले में अध्यक्ष के द्वारा गुमराह किया गया।इन सभी विंदूओ पर चर्चा के अलावा यह भी विचार किया गया कि
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के विवादित अध्यक्ष के द्वारा क्षमा दान के लिए बीसीसीआई को भेजें गए ईमेल में उल्लेख किए गए कारण कि ” मेल को नहीं देखे जाने के कारण, इस लीग को नहीं रोका जा सका”
चर्चा करते हुए विचार व्यक्त किया गया कि इस कारण को बीसीसीआई बीसीए की अक्षमता और संघ की अयोग्यता के अलावा और कुछ नहीं मानेगा।
मेल नहीं देखे जाने का बहाना है या बीसीए को डुबाना है, इस पर यह भी चर्चा होने की खबर है कि जब मेल देख लिया और उसका जवाब भी दे दिया, फिर एक अप्रैल से फ्रेंचाइजी बेस टुर्नामेंट बशिष्ट नारायण सिंह मेमोरियल टी 20 के आयोजन का मतलब क्या होता है। इस टुर्नामेंट में प्रति फ्रेंचाइजी दो लाख रुपए से अधिक लिए जाने की खबर है।
मिल रही जानकारी के अनुसार अध्यक्ष को छोड़कर बीसीए के अधिकांश सदस्य बीसीए के विवादित अध्यक्ष को इस गैर मान्यता प्राप्त लीग के आयोजन और उससे बीसीए पर होने वाली कार्रवाई के लिए जिम्मेदार मानते हैं।
अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस लीग में सैकरों करोड़ की राशि की अवैध लेन देन की गई है।
इस बैठक का क्या परिणाम होता है, यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन अगर बीसीए के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों के द्वारा कुछ प्रयास किया जाता है, और बीसीसीआई के द्वारा बीसीए पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो यह बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए एक सुखद समाचार होगा। वैसे इस प्रयास में कई पूर्व और वर्तमान प्रशासकों का समर्थन भी बीसीए सचिव को प्राप्त हो रहा है।

Tagged bca, bcci, bcci bank, bcci cricket, bcci domestic, bcci domestic twitter, bcci highlights, bcci instagram, bcci ipl, bcci live, bcci live score, bcci meaning, bcci official website, bcci syed mushtaq ali trophy, bcci tv, bcci tv highlights, bcci twitter, bihar cricket assocoation, Featured News, ipl cancelled, jay shah bcci, rajiv shukla, rakesh kumar tiwari, ravishankar prasad singh, rupa gurunath, saba karim, shashank manohar, sourav ganguly bcci, women ipl 2020
admin

Related Articles

Breaking News स्पोर्ट्स

दरभंगा डायमंड्स के बिपिन सौरभ खेल सकते हैं आईपीएल

Posted on March 24, 2021March 26, 2021 Author admin

बिहार क्रिकेट लीग में 51 बॉल पर 100 रन बनाने वाले दरभंगा डायमंड्स के बिपिन सौरभ आईपीएल खेल सकते हैं। उनपर आईपीएल की कुछ टीमों की नजर है। इन टीमों की ओर से बिपिन सौरभ के लिए बातें भी शुरू हो गई है।

Breaking News स्पोर्ट्स

चेन्नई टेस्ट : रूट के नाबाद 156, लंच तक इंग्लैंड के 3/355 रन

Posted on February 6, 2021February 6, 2021 Author admin

चेन्नई। भारत-इंग्लैड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पारी की शुरूआत करने से पहले रूट ने कहा था कि उनकी टीम पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगी और फिलहाल तो मेहमान टीम उसी स्कोर की ओर अग्रसर होती हुई दिखाई दे रही है।लंच के समय रूट 277 […]

Breaking News स्पोर्ट्स

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया इंग्लैंड

Posted on February 5, 2021February 5, 2021 Author admin

चेन्नई। भारत-इंग्लैड के बीच शुक्रवार से पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया। इंग्लिश ओपनरों-रोरी बर्न्‍स और डोमिनिक सिब्ले ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाजों को मदद कर रही पिच पर दोनों बिना किसी नुकसान के पहला सत्र निकाल देंगे लेकिन लंच से कुछ ही समय पहले रविचंद्रन अश्विन […]

Post navigation

काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का रडार तकनीक से होगा पुरातात्विक सर्वेक्षण
खतरनाक है Corona Virus का दूसरा स्ट्रेन

LATEST

  • जीकेसी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 4 अक्टूबर को August 24, 2026
  • राष्ट्रभक्ति गीत के साथ जीकेसी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस August 16, 2026
  • जितेन्द्र सिन्हा की धार्मिक पुस्तक ‘गया जी’ का विमोचन August 13, 2026
  • ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मनायेगा स्वतंत्रता दिवस August 13, 2026
  • हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्वानियां दीः क्षत्राणी अर्चना सिंह June 14, 2026
  • जितेन्द्र सिन्हा की पुस्तक कायस्थ विरासत चित्रगुप्त से चार धाम तक का विमोचन April 28, 2026
  • बिहार को मिला एक नया सम्राट, भाजपा को मिला पहला मुख्यमंत्री April 14, 2026
  • नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा बिहार के लिए भावुक पल April 14, 2026
  • जानिए- कौन हैं निशांत कुमार , कब शामिल होंगे पार्टी में March 6, 2026
  • मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा क्यों जा रहे हैं नीतीश कुमार March 5, 2026

About Us

पटना से शुरु हुआ यह न्यूज पोर्टल www.xposenow.com भयरहित पत्रकारिता के साथ आपके समक्ष है। इस उम्मीद के साथ कि आपका स्नेह और प्यार हमें मिलता रहेगा।
संपादक रंजना कुमारी
संपादकीय सलाहकार- मुकेश महान, अमरचंद्र सोनू, विनीत मिश्रा
संपर्क:- +91 90973 42912
Email ID:- mahanmukesh@gmail.com

Recent Posts

  • जीकेसी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 4 अक्टूबर को
  • राष्ट्रभक्ति गीत के साथ जीकेसी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
  • जितेन्द्र सिन्हा की धार्मिक पुस्तक ‘गया जी’ का विमोचन
  • ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मनायेगा स्वतंत्रता दिवस
  • हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्वानियां दीः क्षत्राणी अर्चना सिंह

Important Links

हमारे बारे में

हमसे संपर्क करे

| Eggnews by Theme Egg.
  • होम
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About Us