नई दिल्ली। साल 2020 बॉलीवुड के लिए बेहद ख़राब बीत रहा है। एक के बाद एक बुरी ख़बरें आ रही हैं। अब अजय देवगन पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके छोटे भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है। अनिल 45 साल के थे। इस ख़बर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटीज़ अजय को सांत्वना देने के साथ अनिल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हालांकि अभी मौत की वजह सामने नहीं आयी है। अजय ने ख़ुद सोशल मीडिया के ज़रिए दुखद ख़बर शेयर की। उन्होंने बताया कि कल रात अनिल देवगन यह दुनिया छोड़कर चले गये थे। उनकी असमय मौत से परिवार बेहद दुखी है। अजय ने लिखा कि अजय देवगन फ़िल्म्स और वो उनकी कमी शिद्दत से महसूस करेंगे। आत्मा के लिए प्रार्थना कीजिए। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से कोई व्यक्तिगत शोक सभा आयोजित नहीं की जाएगी। अनिल ने 1996 में आयी सनी देओल, सलमान ख़ान और करिश्मा कपूर की फ़िल्म जीत से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद अजय की फ़िल्मों जान, प्यार तो होना ही था, इतिहास और हिंदुस्तान की कसम में अनिल ने बतौर असिस्टेंट काम किया था। 2000 में आयी अजय की फ़िल्म राजू चाचा से अनिल ने बॉलीवुड में बतौर इंडिपेंडेंट निर्देशक पारी शुरू की। इस फ़िल्म में काजोल, ऋषि कपूर और संजय दत्त भी अहम किरदारों में थे। राजू चाचा अजय देवगन की भी पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म थी। 2005 में अनिल ने अजय को ब्लैकमेल में निर्देशित किया था। बतौर निर्देशक अनिल की आख़िरी फ़िल्म हाले-दिल है, जो 2008 में आयी थी। अजय की फ़िल्म सन ऑफ़ सरदार में वो क्रिएटिव डायरेक्टर थे। पिछले साल 27 मई को अजय के पिता वेटरन एक्शन निर्देशक वीरू देवगन का निधन हुआ था।
Related Articles
सपना चौधरी के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, बेटे को दिया जन्म
नई दिल्ली । हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं. सपना चौधरी ने फिर से फैन्स को एक सरप्राइज दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी मां बन गई हैं उनके घर बेटे ने जन्म लिया […]
5 मार्च से शुरु होगा प्रयास नाट्य मेला
पटना। नवम राष्ट्रीय प्रयास नाट्य मेला आगामी 5 मार्च से शुरु होगा और 9 मार्च तक कालिदास रंगालय में चलेगा। इस बात की जानकारी रंग संस्था प्रयास के निर्देशक मिथिलेश सिंह ने दी।इसके पहले बिहार रंगमंच की सुप्रसिद्ध रंग संस्था प्रयास ने अपना रंग-कैलेंडर 2021 जारी किया है। इस रंग कैलेंडर के अनुसार 15 फरवरी […]
बॉर्डर पर लगे बैरिकेड के पास टिकैत ने जमीन पर बैठकर खाया खाना
नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान डिग नहीं रहे हैं। पुलिस के द्वारा बॉर्डर के पास कंटीले तारों से फेंसिंग और सीमेंटेड बैरिकेडिंग करने के बाद भी किसानों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। इधर किसानों के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को बैरिकेडिंग के पास नीचे बैठकर खाना […]


